{"_id":"6a0807b5a2a32c0c600df7fa","slug":"railway-news-indian-railways-logo-will-now-feature-18-stars-with-a-new-look-from-june-1st-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News : भारतीय रेलवे के लोगो में अब चमकेंगे 18 सितारे, एक जून से दिखेगा नया स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News : भारतीय रेलवे के लोगो में अब चमकेंगे 18 सितारे, एक जून से दिखेगा नया स्वरूप
Sat, 16 May 2026 11:29 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 16 May 2026 11:29 AM IST
सार
भारतीय रेल की दशकों पुरानी पहचान अब बदलने जा रही है। अपनी परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को सहेजने वाली रेलवे ने अपने आधिकारिक लोगो (चिह्न) में एक बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
भारतीय रेल का नया लोगो।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भारतीय रेल की दशकों पुरानी पहचान अब बदलने जा रही है। अपनी परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को सहेजने वाली रेलवे ने अपने आधिकारिक लोगो (चिह्न) में एक बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब तक रेलवे के लोगो में नजर आने वाले 17 सितारों की जगह अब 18 सितारे अपनी चमक बिखेरेंगे। रेल मंत्रालय द्वारा लिए गए इस निर्णय के बाद अब देशभर में रेलवे की नई पहचान स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
इस बदलाव की मुख्य धुरी देश के 18वें रेलवे ज़ोन के रूप में साउथ कोस्ट रेलवे (एससीओआर) का गठन है। दरअसल, भारतीय रेलवे की यह लंबी परंपरा रही है कि उसके लोगो में अंकित सितारों की संख्या सीधे तौर पर देश में मौजूद कुल रेलवे ज़ोन को दर्शाती है। जैसे-जैसे रेलवे का विस्तार हुआ और नए जोन बने, इन सितारों की संख्या भी बढ़ती गई। अब दक्षिण तटीय रेलवे के विधिवत जुड़ाव के साथ ही 18वें सितारे को भी लोगो में जगह दे दी गई है।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 14 मई को जारी किए गए पत्र के अनुसार, सभी जोनल रेलवे, प्रोडक्शन यूनिट्स और रेलवे के सार्वजनिक उपक्रमों को पुराने लोगो को हटाकर नए स्वरूप को अपनाने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। यह नया लोगो आगामी एक जून 2026 से पूरे देश में प्रभावी रूप से लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन