{"_id":"5ed126d48ebc3e904159553f","slug":"railway-news-hindi-railway-advice-if-you-are-sick-do-not-travel-in-the-train-children-and-elderly-are-very-important-only-then-travel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की सलाह , बीमार हैं तो न करें ट्रेन में सफर, बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं बहुत जरूरी हो तभी करें यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की सलाह , बीमार हैं तो न करें ट्रेन में सफर, बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं बहुत जरूरी हो तभी करें यात्रा
Fri, 29 May 2020 08:44 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 29 May 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
बीते कई दिनों के दौरान श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण कहने के साथ ही उतर मध्य रेलवे प्रशासन ने अब एक नई एडवाइजरी जारी की है। रेलवे की ओर से कहा गया है कि अगर यात्री बीमार हैं तो वह सफर न करें। यह भी कहा गया है कि 10 वर्ष से छोटी आयु के बच्चे एवं 65 वर्ष से ज्यादा के बुजुर्ग बहुत जरूरी न हो तो सफ़र से परहेज करें ।
विज्ञापन
दरअसल बीते दिनों तमाम श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में सफर के दौरान कई यात्रियों की मौत हो चुकी है। दो श्रमिकों की मौत की पुष्टि तो प्रयागराज जंक्शन में ही हुई। इस बीच 1 जून से भी 200 स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने जा रहा है। इसमें से 42 ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन एवं प्रयागराज छिवकी से गुजरेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
रेल
- फोटो : अमर उजाला
इसके मद्देनजर रेल प्रशासन ने शुक्रवार को एक नई एडवाइजरी जारी की। कहा गया कि कुछ ऐसे लोग भी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं जो पहले से ही ऐसी तमाम बीमारियों से पीड़ित हैं जिनसे कोविड-19 महामारी के दौरान उनके स्वास्थ्य को खतरा बढ़ जाता है।
ऐसे लोगों से अपील की जाती है, पूर्व ग्रसित बीमारी जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, कर्करोग, कम प्रतिरक्षा वाले व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे एवं 65 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए, जब तक अत्यंत आवश्यक न हो, रेल यात्रा करने से बचें। उतर मध्य रेलवे के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने कहा कि देश के नागरिक इस समय रेल यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन रेलवे की सलाह है कि बहुत जरूरी न हो तो सफ़र से परहेज किया जाए। खासतौर से बीमार व्यक्ति अभी सफर करने से बचें।