Railway News : आज से सूबेदारगंज-आनंद विहार स्पेशल जाएगी दिल्ली तक, एनसीआर रेलवे ने जारी की संशोधित समय सारिणी
एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि गाड़ी संख्या 04109 प्रत्येक बृहस्पतिवार 25 अप्रैल से 27 जून तक रात 9:30 बजे सूबेदारगंज स्टेशन से रवाना होगी। इसका फतेहपुर (रात 10:45-10:47बजे ), कानपुर सेंट्रल (रात 12:15-12:20 बजे), इटावा (रात 2:00-2:02 बजे), टूंडला (3:58-4:00 बजे), अलीगढ़ (सुबह 5:00-5:02 बजे) रेलवे स्टेशन पर ठहराव रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज के सूबेदारगंज से आनंद विहार के लिए शुरू हुई स्पेशल का संचालन अब पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक होगा। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन की संशोधित समय सारिणी बुधवार को जारी कर दी।
एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि गाड़ी संख्या 04109 प्रत्येक बृहस्पतिवार 25 अप्रैल से 27 जून तक रात 9:30 बजे सूबेदारगंज स्टेशन से रवाना होगी। इसका फतेहपुर (रात 10:45-10:47बजे ), कानपुर सेंट्रल (रात 12:15-12:20 बजे), इटावा (रात 2:00-2:02 बजे), टूंडला (3:58-4:00 बजे), अलीगढ़ (सुबह 5:00-5:02 बजे) रेलवे स्टेशन पर ठहराव रहेगा। ट्रेन सुबह 8:30 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04110 दिल्ली से प्रत्येक शुक्रवार 26 अप्रैल से 28 जून तक सुबह 9:30 बजे रवाना होकर अलीगढ़ (सुबह 11:35-11:37 बजे), टूंडला (12:38-12:40 बजे), इटावा (दोपहर 1:38-1:40 बजे), कानपुर सेंट्रल (दोपहर 3:50-3:55 बजे), फतेहपुर (शाम 5:08-5:10 बजे) रुकते हुए शाम 7:20 बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी। 21 कोच की इस ट्रेन में एसी थ्री के छह, स्लीपर के चार, एसी इकोनॉमी के तीन, एसी टू के दो, एसी फर्स्ट का एक, सामान्य श्रेणी के तीन एवं एसएलआर श्रेणी के कुल दो कोच रहेंगे।
प्रयागराज होकर चलेगी छपरा-उधना स्पेशल
छपरा से उधना के लिए गाड़ी संख्या 09116 का संचालन बृहस्पतिवार रात 11 बजे होगा। प्रयागराज जंक्शन पर इसका आगमन-प्रस्थान 6.30-6.40 बजे होगा। यहां से कानपुर सेंट्रल, वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नंदुरबार, बरडोली, चलथम होते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह आठ बजे उधना पहुंच जाएगी। ट्रेन उधना का एक फेरा ही लगाएगी। इसी तरह पटना से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल को चलेगी। गाड़ी संख्या 04497 पटना से रात 9.30 बजे चलकर 26 की सुबह 5.30-5.40 बजे प्रयागराज एवं दोपहर तीन बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। इस ट्रेन का संचालन सिर्फ 25 को ही पटना से होगा।