{"_id":"68c17b1a49c9a6ebb70262b4","slug":"railway-news-anand-vihar-special-will-run-from-jabalpur-via-prayagraj-railway-has-released-the-timetable-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News : जबलपुर से प्रयागराज होकर चलेगी आनंद विहार स्पेशल, रेलवे ने जारी की समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News : जबलपुर से प्रयागराज होकर चलेगी आनंद विहार स्पेशल, रेलवे ने जारी की समय सारिणी
Wed, 10 Sep 2025 06:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 10 Sep 2025 06:50 PM IST
सार
त्योहार सीजन में दिल्ली रूट की ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने जबलपुर से प्रयागराज के रास्ते दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। इसकी समय सारिणी मंगलवार को जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
train
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
त्योहार सीजन में दिल्ली रूट की ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने जबलपुर से प्रयागराज के रास्ते दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। इसकी समय सारिणी मंगलवार को जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
जबलपुर से ट्रेन (01707) का संचालन 29 सितंबर से तीन नवंबर तक प्रत्येक सोमवार दोपहर 2:40 बजे होगा। कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, शंकरगढ़ रुकते हुए ट्रेन का प्रयागराज जंक्शन पर आगमन-प्रस्थान रात 11:20-11:25 बजे होगा।
विज्ञापन
यहां से फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ और गाजियाबाद रुकते हुए ट्रेन अगली दोपहर 12:25 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में 01708 का संचालन आनंद विहार से प्रत्येक मंगलवार 30 सितंबर से चार नवंबर तक दोपहर 1:45 बजे होगा।
विज्ञापन
रात 1:30-1:35 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन और बुधवार सुबह 9:30 बजे जबलपुर पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 24 कोच की इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के चार, स्लीपर के नौ, एसी थ्री के छह, एसी टू के दो, एसी फर्स्ट का एक एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।