फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway men's fedration

निगमीकरण, निजीकरण की तरफ बढ़ाया कदम तो होगा रेल चक्का जाम

Mon, 09 Dec 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Railway men's fedration
एआईआरएफ के अधिवेशन में सरकार की नीतियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाने का एलान
विज्ञापन

चेन्नई में हुए अधिवेशन में मेंस यूनियन महामंत्री आरडी यादव को बनाया केंद्रीय उपाध्यक्ष
प्रयागराज। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) के महामंत्री आरडी यादव को एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। उन्हें ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) का केंद्रीय उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। चेन्नई में आयोजित तीन दिवसीय फेडरेशन के सम्मेलन में उन्हें केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नामित किया गया। अधिवेशन में रेलवे के निगमीकरण, निजीकरण के विरोध में रेलचक्का जाम किए जाने की भी योजना बनी।
इस बार एआईआरएफ का वार्षिक अधिवेशन चेन्नई में आयोजित था। प्रयागराज से इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए काफी संख्या में मेंस यूनियन से जुड़े रेलकर्मी पहुंचे। वहां अधिवेशन के आखिरी दिन 6 दिसंबर को कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें राखल दास गुप्ता को फेडरेशन का अगले तीन वर्ष के लिए अध्यक्ष चुना गया। महामंत्री का दायित्व एक बार फिर से शिवगोपाल मिश्र को मिला। जबकि आरडी यादव को केंद्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया गया। पूर्व में भी आरडी यादव को यह जिम्मेदारी मिल चुकी है। अधिवेशन में भाग लेने के बाद प्रयागराज पहुंचे आरडी यादव ने रविवार को बताया गया कि अधिवेशन में सभी जोन के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए अब बड़ा कदम उठाना ही होगा।
विज्ञापन

अगर अब रेल मंत्रालय ने निजीकरण, निगमीकरण पर कुछ भी नया कदम उठाया तो रेल चक्का जाम किया जाएगा। भारतीय रेल को अंबानी और अडानी की रेल नहीं बनने देंगे। फेडरेशन के अध्यक्ष और महामंत्री को ये अधिकार भी दिया गया कि चक्का जाम यानि पूर्ण हड़ताल को कामयाब बनाने के लिए वो अन्य फेडरेशन, ट्रेड यूनियन, एसोसिएशन से बात कर एक राय बनाएं। इसके बाद एक स्पेशल कन्वेंशन कर हड़ताल की तारीख का एलान किया जाए। उधर मेंस यूनियन कार्यालय पर आरडी यादव का रविवार को मंडल मंत्री शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, अरविंद पांडेय आदि पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed