{"_id":"69e60e4ef5220f52ed08f880","slug":"railway-job-recruitment-will-be-done-for-11-127-posts-of-assistant-loco-pilot-in-railways-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway Job : रेलवे में सहायक लोको पॉयलट के 11,127 पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway Job : रेलवे में सहायक लोको पॉयलट के 11,127 पदों पर होगी भर्ती
Mon, 20 Apr 2026 05:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 Apr 2026 05:00 PM IST
सार
भारतीय रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) के 11,127 पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना (सीईएन 01/2026) जारी कर दी है।
विज्ञापन
लोको पायलट भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भारतीय रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) के 11,127 पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना (सीईएन 01/2026) जारी कर दी है। इस बड़ी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश भर के विभिन्न रेलवे जोन में नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
आरआरबी प्रयागराज की बात करें तो उसके अधीन 600 से अधिक पद शामिल हैं। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 19,900 रुपये के प्रारंभिक मूल वेतन पर नियुक्त किया जाएगा। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में संचालित की जाएगी। आवेदन पोर्टल 15 मई से क्रियाशील हो जाएगा और इच्छुक अभ्यर्थी 14 जून की रात 11:59 बजे तक अपना फॉर्म जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
पात्रता के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इसकी गणना एक जुलाई 2026 के आधार पर होगी। विभाग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत अधिसूचना अपलोड करेगा, जिसमें शैक्षिक योग्यता और परीक्षा के पाठ्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी। लंबे समय बाद आई इस बड़ी वैकेंसी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन