फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway Group D exam will start from January 8 next year and will continue till February 10.

Railway Group D : अगले वर्ष आठ जनवरी से शुरू होगी रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा, 10 फरवरी तक होगी परीक्षा

Wed, 24 Dec 2025 08:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Dec 2025 08:32 PM IST
सार

रेलवे में नौकरी की राह ताक रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) प्रयागराज ने ग्रुप डी (अब लेवल-1) के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Railway Group D exam will start from January 8 next year and will continue till February 10.
परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे में नौकरी की राह ताक रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) प्रयागराज ने ग्रुप डी (अब लेवल-1) के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा अगले वर्ष आठ जनवरी से 10 फरवरी के बीच आयोजित होगी।

विज्ञापन


बता दें ग्रुप डी के विभिन्न पदों के लिए आरआरसी प्रयागराज ने पहले एक जनवरी से 16 जनवरी के बीच परीक्षा कराए जाने की तैयारी की थी लेकिन अब परीक्षा आठ जनवरी से शुरू होगी। इस परीक्षा के माध्यम से ग्रुप डी के विभिन्न पद असिस्टेंट (वर्कशाप), ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-चतुर्थ, असिस्टेंट (ब्रिज), असिस्टेंट (टीआरडी), असिस्टेंट (सिग्नल एंड टेलीकाम), प्वाइंट्समैन, हेल्पर आदि पदों पर नियुक्तियां होंगी। फिलहाल यह भर्ती परीक्षा आठ और नौ जनवरी एवं दो, तीन, चार, पांच, छह, नौ और 10 फरवरी 26 को होगी।
विज्ञापन


परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी और यात्रा प्राधिकार (ट्रैवल पास) डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा से ठीक 10 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं ई-काल लेटर परीक्षा से चार दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरआरसी की वेबसाइट पर विस्तृत सूचना उपलब्ध है। वहीं दूसरी ओर आरआरसी ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क भी सक्रिय कर दी है। अभ्यर्थी 9513631887 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed