{"_id":"5d964e598ebc3e93b0397276","slug":"railway-foot-overbridge-allahabad-junction-allahabad-news-ald2566443104","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेले के पहले हटा दिया जाएगा जंक्शन का फुट ओवर ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेले के पहले हटा दिया जाएगा जंक्शन का फुट ओवर ब्रिज
विज्ञापन
Railway Foot overbridge Allahabad Junction
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर मुख्यालय में जीएम की अध्यक्षता में हुई मेला तैयारी की बैठक
प्रयागराज। अगले वर्ष की शुरूआत में लगने वाले माघ मेले के पूर्व इलाहाबाद जंक्शन स्थित फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) संख्या चार को हटा दिया जाएगा। पिछले दिनों ही जंक्शन स्थित इस पुराने एफओबी को बंद करने के बाद इसे अब हटाने का काम रेलवे की ओर से शीघ्र किया जाएगा। यह जानकारी मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ ने बृहस्पतिवार को एनसीआर महाप्रबंधक राजीव चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यालय में माघ मेले से जुड़ी तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कही।
बैठक में जीएम ने कहा कि इस बार का माघ मेला मिनी कुंभ की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है। मौनी अमावस्या पर 1.75 करोड़ लोगों के आने का अनुमान लगाया गया है। मंडल में 70-75 ट्रैफिक वाराणसी, प्रतापगढ़ और लखनऊ रूट से होगा। बाहर से आने वाली भीड़ को देखते हुए ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए। बैठक में डीआरएम ने मेले के पूर्व किए जाने वाले कार्य गिनवाएं। कहा कि जंक्शन के सभी प्लेटफार्म की री-सरफेसिंग की जाएगी। सिविल लाइंस साइड में ब्रांच वांशिग लाइन की मरम्मत, लाइन शाह बाबा एफओबी के पास सिटी साइड पर पुराने आश्रय स्थल को समाप्त करना। सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर वॉशेबल एप्रेन, इलाहाबाद छिवकी में प्लेटफार्म नंबर एक का विस्तार, स्टेशन भवन निर्माण से जुड़े कार्य, नैनी स्टेशन पर बाउंड्रीवॉल की मरम्मत आदि के कार्य होंगे। बैठक में बताया कि मेला अवधि में चलने वाली 50 फीसदी स्पेशल ट्रेन समय सारिणी के हिसाब से चलाई जाएंगी। इसके सफल आयोजन के लिए एक हजार आरपीएफ, 150 कामर्शियल स्टाफ, 450 कोचिंग रखरखाव कर्मचारियों की भी मांग की गई।