फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway employee's wife and daughter die in accident, accused driver escapes after running over them

Prayagaraj : हादसे में रेलकर्मी की पत्नी व बेटी की माैत, राैंदते हुए आरोपी चालक फरार

Wed, 05 Nov 2025 03:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Nov 2025 03:45 PM IST
सार

सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत बगई खुर्द गांव के सामने हंडिया कोखराज हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रेलवे कर्मी मनीष कुमार यादव की पत्नी और उनकी 14 माह की मासूम बेटी की मौत हो गई। हादसे में वे भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

विज्ञापन
Railway employee's wife and daughter die in accident, accused driver escapes after running over them
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत बगई खुर्द गांव के सामने हंडिया कोखराज हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रेलवे कर्मी मनीष कुमार यादव की पत्नी और उनकी 14 माह की मासूम बेटी की मौत हो गई। हादसे में वे भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मामले में सराय इनायत थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


झूंसी थाना क्षेत्र के मुरादपट्टी, छिबैंया गांव निवासी मनीष कुमार यादव रेलवे में ग्रुप डी कर्मी हैं। मंगलवार को वह पल्सर बाइक से पत्नी सोनी यादव (28) और बेटी ईरा के संग फूलपुर के पूरे सुदी गांव में साली के घर जा रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे हंडिया कोखराज हाईवे पर बगई खुर्द गांव के सामने पहुंचे थे, तभी बेकाबू अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद सड़क पर नीचे गिरी पत्नी और मासूम बेटी को राैंदते हुए आरोपी चालक फरार हो गया जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल मनीष को अस्पताल पहुंचाया, जबकि उनकी पत्नी और बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


हेलमेट के चलते बच गई मनीष की जान

पुलिस की जांच में सामने आया कि मनीष हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा था। ऐसे में घटना के समय हेलमेट ही उसके जीवन का सहारा बन गया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। दूसरी तरफ हादसे में मां और मासूम बेटी की मौत से घर-परिवार और गांव में मातम पसर गया। बुधवार को मां-बेटी के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद बेसुध नजर आया मनीष, वीडियो वायरल

हादसा होने के बाद मनीष बेसुध हो गया, उसे कुछ पता ही नहीं चला कि उसके साथ क्या हुआ है। मामले में एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उसके रुपये जमीन पर गिरे थे, जिसे पास खड़े व्यक्ति ने उठाकर उसे देने का प्रयास किया तो उसने फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed