फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway contractor shoots himself with a licensed gun in prayagraj naini

प्रयागराज : पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए रेलवे ठेकेदार ने गोली मारकर की आत्महत्या

Fri, 13 May 2022 08:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 May 2022 08:55 AM IST
सार

इंस्पेक्टर औद्योगिक क्षेत्र ने बताया विभूति नारायण चंदौली जिले के अलीनगर हिंदवाली के रहने वाले थे। वह यहां पर एमआर कंपनी में रेलवे की ठेकेदारी किया करते थे। इन दिनों कंपनी का काम औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत ही चल रहा था।

विज्ञापन
Railway contractor shoots himself with a licensed gun in prayagraj naini
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरेलू कलह से परेशान रेलवे ठेकेदार ने बृहस्पतिवार रात पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना औद्योगिक क्षेत्र थाना के नेवादा समोगर गांव स्थित एक अपॉटमेंट में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

 


चंदौली जिला के अलीनगर थाना क्षेत्र के हिंदवारी निवासी विभूति नारायण सिंह (45) पुत्र हंस नारायण सिंह रेलवे ठेकेदार थे। इन दिनों उनका काम नैनी में चल रहा था। वह औद्योगिक क्षेत्र थाना के नेवादा समोगर गांव स्थित एक अर्पाटमेंट में किराए के कमरे में रहते थे। बृहस्पतिवार रात व अपनी पत्नी वंदना से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। वह पत्नी से बात कर रहे थे तो उनके साथ रहने वाले सुपरवाइजर इंद्रजीत यादव व जितेंद्र मिश्र दूसरे कमरे में चले गए।

विज्ञापन

Railway contractor shoots himself with a licensed gun in prayagraj naini
Prayagraj News : रेलवे ठेकेदार की आत्महत्या के बाद कमरे से मिली लाइसेंसी पिस्टल। - फोटो : अमर उजाला

घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की आशंका

इस दौरान बात करते हुए उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या की वजह घरेलू कलह बता रहे है। गोली चलने की आवाज पर इंद्रजीत व जितेंद्र पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। इस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो वह कुर्सी पर मृत पड़े थे और पास में ही उनकी लाइसेंसी पिस्टल पड़ी हुई थी।

Railway contractor shoots himself with a licensed gun in prayagraj naini
Prayagraj News : ठेकेदार विभूति नारायण सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

पिछले नौ महीने से कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। सूचना पर शुक्रवार भोर में उनकी पत्नी व अन्य रिश्तेदार भी आ गए। पोस्टमार्टम के बाद वह शव लेकर अपने घर चले गए। ठेकेदार के साले सिद्धार्थ ने बताया कि वह कुछ दिनों से घरेलू कलह को लेकर परेशान थे। यहां वह पिछले नौ महीने से कमरा लेकर रह रहे थे। उनका मसिका गांव के पास रेलवे का काम चल रहा था। वह तीन चार दिनों में अपने घर आया जाया करते थे। मृतक के तीन पुत्र हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed