{"_id":"62531c6a6748404c302b5b77","slug":"railway-board-reached-the-matter-of-removing-subsidy-from-swadesh-darshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने लिखा पत्र : ‘स्वदेश दर्शन’ से सब्सिडी हटाने का रेलवे बोर्ड पहुंचा मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने लिखा पत्र : ‘स्वदेश दर्शन’ से सब्सिडी हटाने का रेलवे बोर्ड पहुंचा मामला
Sun, 10 Apr 2022 11:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:35 PM IST
सार
एक अप्रैल 2022 से रेलवे द्वारा भारत दर्शन ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को दी जाने वाली सब्सिडी बंद कर की गई है। इसके पीछे वजह यह बताई गई कि आईआरसीटीसी का रेलवे से भारत दर्शन यात्रा के तहत हुआ करार 31 मार्च 22 को खत्म हो गया है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी
- फोटो : Official website
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) की धार्मिक यात्रा कराने वाली ट्रेन से सब्सिडी हटा लेने का मामला रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड तक पहुंचा है। स्थानीय सांसद केशरी देवी पटेल द्वारा रेल मंत्री को पत्र भेजकर आग्रह किया गया है कि आईआरसीटीसी की भारत दर्शन ट्रेन, जो अब स्वदेश दर्शन के नाम से चलनी है, उसमें पहले की तरह यात्रियों को सब्सिडी दी जाए। सांसद के अनुसार सब्सिडी खत्म होने से यात्री बेहद निराश है।
विज्ञापन
एक अप्रैल 2022 से रेलवे द्वारा भारत दर्शन ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को दी जाने वाली सब्सिडी बंद कर की गई है। इसके पीछे वजह यह बताई गई कि आईआरसीटीसी का रेलवे से भारत दर्शन यात्रा के तहत हुआ करार 31 मार्च 22 को खत्म हो गया है। नई सेवा शर्तों के अनुसार प्रति व्यक्ति टूर पैकेज की दर पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है। सब्सिडी बंद हो जाने से धार्मिक यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भी झटका लगा।
विज्ञापन
प्रयागराज से दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन का किराया 31 मार्च के पहले जहां 12185 रुपये था, वह बढ़कर 20440 रुपये हो गया। सब्सिडी बंद होने की वजह से बढ़े किराये को लेकर सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर एक बार फिर से सब्सिडी देने की मांग की है। साथ ही पिछले दो वर्ष से बंद चल रही कानपुर इंटरसिटी को लेकर सांसद ने कहा उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार से आग्रह किया है कि दैनिक यात्रियों की सहूलियत के लिए वह इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन जल्द से जल्द शुरू करें।
विज्ञापन