फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   railway bharti board recruitment news

27 लाख से अभ्यर्थी सवा साल से कर रहे थे रेलवे की परीक्षा का इंतजार

Sun, 06 Sep 2020 10:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
railway bharti board recruitment news
railway bharti board recruitment news
-एनटीपीसी और ग्रुप डी के आठ हजार से ज्यादा पदों के लिए आरआरबी इलाहाबाद के माध्यम से हुआ था आवेदन
विज्ञापन

-आरआरबी इलाहाबाद ने परीक्षा को लेकर शुरू की तैयारी, देश भर में सवा करोड़ से ज्यादा ने किया है आवेदन
प्रयागराज। रेलवे की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) और ग्रुप डी के आठ हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन करने वाले 27 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सवा साल से परीक्षा की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे थे। अब रेलवे बोर्ड द्वारा 15 दिसंबर से परीक्षा लिए के एलान के बाद अभ्यर्थियों ने भी राहत भरी सांस ली है। इस बीच आरआरबी इलाहाबाद ने भी परीक्षा कराए जाने को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है।
15 दिसंबर से होने वाली यह परीक्षा ऑनलाइन ही ली जाएगी। इस वजह से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण आरआरबी द्वारा इसी माह कर लिया जाएगा। बता दें कि पिछले वर्ष फरवरी माह में ही रेलवे ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी), लेवल-1 (ग्रुप डी) और आइसोलेटेड एवं मिनिस्ट्रियल के 1.40 लाख पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगा था। इसमें एनटीपीसी की 35 हजार, ग्रुप डी के 1.03 लाख और आइसोलेटेड एवं मिनिस्ट्रियल के 1600 से ज्यादा पद शामिल थे। देश भर के सभी भर्ती बोर्ड से इन पदों के लिए सवा करोड़ से ज्यादा आवेदन आए।
विज्ञापन

आरआरबी इलाहाबाद की बात करें तो एनटीपीसी के 4099 पदों के लिए यहां 18 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन भरे हैं। इसी तरह ग्रुप डी के 4730 पदों के लिए नौ लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। जबकि मिनिस्ट्रियल व आइसोलेटेड भर्ती के तहत जूनियर स्टेनोग्राफर हिन्दी, इंग्लिश, ट्रांसलेटर, कुक, वेलफेयर इंस्पेक्टर, टीचर, लॉ असिस्टेंट आदि के 126 पदों के लिए आरआरबी इलाहाबाद को तकरीबन 15 हजार आवेदन मिले हैं। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन आरए जमाली का कहना है कि रेलवे बोर्ड ने एलान किया है कि भर्ती परीक्षा (सीबीटी) 15 दिसंबर से शुरू होंगी। ग्रुप डी के साथ साथ एनटीपीसी और आइसोलेटेड व मिनिस्ट्रियल पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से परीक्षा के संबंध में विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आरआरबी इलाहाबाद का अब कोई भी रिजल्ट लंबित नहीं है। इसलिए बोर्ड का अब पूरा फोकस एनटीपीसी, ग्रुप डी की परीक्षा करवाने पर फोकस रहेगा।

सोशल मीडिया पर चल रहा था अभियान
-रेलवे की एनटीपीसी और ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा कराए जाने को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से अभ्यर्थी अभियान चला रहे थे। अभ्यर्थियों की मांग थी कि परीक्षा तिथि की जल्द से जल्द घोषणा की जाए। राजरूपपुर के अनय गुप्ता, झूंसी के उत्कर्ष ने बताया कि परीक्षा तिथि के ऐलान से पहले शनिवार को ही ट्विटर पर हैश टैग पांच बजे पांच मिनट ट्रेड करता रहा। रेलवे और एसएससी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी हैश टैग के साथ 7 लाख से ज्यादा ट्वीट कर चुके थे। सभ्आा की मांग थी कि एनटीपीसी भर्ती की परीक्षा तिथि जारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed