{"_id":"5c33b17bbdec22571e0f9aab","slug":"railway-announcement-of-kumbh-special-train-for-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने किया दिल्ली के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेन का एलान, लगाएगी 12 फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने किया दिल्ली के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेन का एलान, लगाएगी 12 फेरे
Tue, 08 Jan 2019 01:37 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : डेमो
कुंभ मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेन का एलान किया है। इसका संचालन सभी प्रमुख स्नान पर्व के दौरान होगा। कुंभ स्पेशल ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन से आनंद विहार तक 15 जनवरी से पांच मार्च तक चलेगी। इस दौरान आंनद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के कुल 12 फेरे ट्रेन लगाएगी।
विज्ञापन
जंक्शन से कुंभ स्पेशल ट्रेन का संचालन रात 8.30 बजे होगा। इसका ठहराव फतेहपुर, कानपुर, अलीगढ़ में होगा। जो सुबह छह बजे आनंद विहार पहुचेंगी। इसी तरह वापसी में आनंद विहार से सुबह 7.50 बजे चलकर ट्रेन शाम 5.20 बजे जंक्शन पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में सामान्य एवं स्लीपर के चार-चार, थर्ड एसी के नौ, एसी टू के दो एवं एसएलआर श्रेणी के कुल दो कोच रहेंगे।
विज्ञापन
इन तिथियों में होगा संचालन
इलाहाबाद जंक्शन से- 15, 16, 21, 22 जनवरी, 04, 05, 10, 11, 19, 20 फरवरी, 04, 05 मार्च।
आनंद विहार से - 16, 17, 22, 23 जनवरी, 05, 06, 11, 12, 20, 21 फरवरी, 05, 06 मार्च।
