{"_id":"5d6977db8ebc3e01767f37e1","slug":"railway-allahabad-news-ald25356209","type":"story","status":"publish","title_hn":"78 रेलकर्मियों का रेलवे को अलविदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
78 रेलकर्मियों का रेलवे को अलविदा
विज्ञापन
Railway
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआरएम ऑफिस में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में दी भावभीनी विदाई
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल में तैनात 78 कर्मचारियों ने शुक्रवार को रेलवे को अलविदा कह दिया। उनकी निष्ठावान और लंबी रेल सेवा के बदले रेलवे ने उनके समापन भुगतान का विवरण मौके पर ही दिया। नम आंखों के साथ इन कर्मचारियों ने सहकर्मियों और अधिकारियों से विदा लिया।
डीआरएम आफिस परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन हुआ। मंडल के 78 कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसन्नता और दु:ख का संगम देखने को मिला। रेल सेवा पूरी करने की कर्मचारियों को खुशी तो थी लेकिन साथियों से बिछड़ने के गम में कई की आंखें छलक पड़ीं। डीआरएम अमिताभ ने कर्मचारियों की लंबी और अविस्मरणीय सेवा के लिए आभार जताया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवार के सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। इस दौरान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक रंजन की मौजूदगी में डीआरएम ने कर्मचारियों को सेवा माह के अंतिम दिन गोल्ड प्लेटेड सिलवर मेडल, मानार्थ पास, मेडिकल कार्ड एवं समापन भुगतान का विवरण दिया। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक रवि पटेल, डीपीओ मनीष कुमार खरे आदि मौजूद रहे।