फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway advice, if you are sick, do not travel in train

रेलवे की सलाह , बीमार हैं तो ना करें ट्रेन में सफर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Railway advice, if you are sick, do not travel in train
प्रयागराज। बीते कुछ दिनों के दौरान श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण कहने के साथ ही उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने अब एक नई एडवाइजरी जारी की है। रेलवे की ओर से कहा गया है कि अगर यात्री बीमार हैं तो वह सफर ना करें। यह भी कहा गया है कि 10 वर्ष से छोटी आयु के बच्चे एवं 65 वर्ष से ज्यादा के बुजुर्ग बहुत जरूरी ना हो तो सफ़र से परहेज करें । दरअसल बीते कुछ रोज तमाम श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में सफर के दौरान कुछ यात्रियों की मौत हो चुकी है। दो श्रमिकों की मौत की पुष्टि तो प्रयागराज जंक्शन में ही हुई। इस बीच 1 जून से भी 200 स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने जा रहा है इसमें से 42 ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन एवं प्रयागराज छिवकी से गुजरेगी। इसे देखते हुए रेल प्रशासन ने शुक्रवार को एक नई एडवाइजरी जारी की। कहा गया कि कुछ ऐसे लोग भी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं जो पहले से ही ऐसी तमाम बीमारियों से पीड़ित हैं जिनसे कोविड-19 महामारी के दौरान उनके स्वास्थ्य को खतरा बढ़ जाता है। ऐसे लोगों से अपील की जाती है, पूर्व ग्रसित बीमारी जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, कर्करोग, कम प्रतिरक्षा वाले व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे एवं 65 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए, जब तक अत्यंत आवश्यक ना हो रेल यात्रा करने से बचें।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने कहा कि देश के नागरिक इस समय रेल यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन रेलवे की सलाह है कि बहुत जरूरी ना हो तो सफ़र से परहेज किया जाए खासतौर से बीमार व्यक्ति अभी सफर करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed