फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rail workers protest in front of Tejas, in front of Prayagraj Express

तेजस के विरोध में रेलकर्मी, प्रयागराज एक्सप्रेस के सामने किया प्रदर्शन

Sat, 05 Oct 2019 02:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Rail workers protest in front of Tejas, in front of Prayagraj Express
Rail workers protest in front of Tejas, in front of Prayagraj Express
तेजस के विरोध में रेलकर्मी, प्रयागराज एक्सप्रेस के सामने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

प्रयागराज। निजी हाथों में सौंपी गई देश की पहली ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को लेकर रेलकर्मियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान रेलवे के निजीकरण किए जाने के विरोध में नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले रेलकर्मियों ने प्रयागराज एक्सप्रेस की रवानगी के दौरान प्रदर्शन किया। रेलकर्मियों ने प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की।

रेलकर्मियों ने कहा कि तेजस समेत 150 ट्रेनों को निजी हाथों में सौंपना है। रेलकर्मी अब और किसी ट्रेन का निजीकरण नहीं होने देंगे। मंडल मंत्री शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि एआईआरएफ के आह्वान पर मेंस यूनियन ने शुक्रवार को अलीगढ़, खुर्जा, इटावा, कानपुर, चुनार, मिर्जापुर समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर प्रदर्शन किया। जंक्शन पर प्रदर्शन के पूर्व रेलकर्मियों ने जुलूस भी निकाला। इस दौरान मोहिबुल्ला, राम सिंह, अक्षयवर मिश्र, सईद अहमद, डीएस यादव, वीके यादव, क्षमा श्रीवास्तव, आरआर सिंह, एके सिंह, राजू प्रसाद, इशरत लईक, रमेश यादव, पंकज मालवीय, अनिल कुमार, आरके राय, वीपी सिंह, आतिफ मोइन, मनोज यादव, एसके सिंह, मोहम्मद वाहिद, विपिन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed