फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rail unions protesting against Indian Railway Management Service

इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस के विरोध में रेल यूनियनें

Thu, 26 Dec 2019 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Rail unions protesting against Indian Railway Management Service
Rail unions protesting against Indian Railway Management Service
प्रयागराज। रेलमंत्री पीयूष गोयल की ‘इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस’ नाम की नई सेवा की घोषणा के बाद रेल यूनियनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। यूनियन पदाधिकारियों का आरोप है कि रेल मंत्रालय विवेक देबराय कमेटी की रिपोर्ट लागू करने पर आमादा है। यह निजीकरण की ओर रेलवे द्वारा बढ़ाया जा रहा कदम है। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) और नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाईज संघ (एनसीआरईएस) ने इस मामले में विरोध प्रदर्शन की तैयारी की है।
विज्ञापन

मेंस यूनियन के महामंत्री आरडी यादव की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में कहा गया कि रेल मंत्रालय में आठ सेवाओं को मिलाकर मैनेजमेंट सर्विस नाम की सेवा बनाने का निर्णय लिया है। सरकार कह रही है कि विभिन्न विभागों में गुटबाजी से कामकाज प्रभावित हो रहा है लेकिन सरकार का यह आधार गलत है। इस सर्विस लागू होने के बाद रेलवे तेजी से निजीकरण की ओर बढ़ेगी। इसके विरोध में यूनियन शीघ्र ही बैठक कर आगे की रणनीति बनाएगी। इंपलाइज संघ के महामंत्री आरपी सिंह ने भी कहा कि रेलवे बोर्ड स्तर पर विभागों का विलय पूर्व की राकेश मोहन एवं देबराय कमेटी की रिपोर्ट के तहत रेलवे बोर्ड को खत्म करने की शुरूआत है। इस कदम से जमीनी स्तर पर जारी विभागों की खींचतान को खत्म करने का दावा निर्रथक है। एनसीआरईएस कर्मचारियों की छंटनी, निजीकरण के विरोध में इलाहाबाद, आगरा, झांसी मंडल में धरना प्रदर्शन एवं रैली शीघ्र ही करेगा। मेंस यूनियन के मंडल मंत्री शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि इस निर्णय से रेलवे पिछले दरबाजे से उद्योगपतियों को रेल सौंपे जाने की कार्रवाई शुरू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed