फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raids on ultrasound centers, a seal

एसडीएम मेजा ने अल्ट्रासउण्ड सेंटर किया सील

Tue, 19 Nov 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Raids on ultrasound centers, a seal
अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापामारी, एक सील
विज्ञापन

मेजारोड में की गई कार्रवाई, हड़कंप
मेजा/उरूवा । एसडीएम ने सोमवार की दोपहर मेजारोड के कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की। इस दौरान एक सेंटर को सील करा दिया गया ।
एसडीएम रेनू सिंह और एसीएमओ गणेश प्रसाद की टीम ने संयुक्त रूप से सोमवार को मेजारोड के साईं अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जा पहुंची । वहां पर उन्होंने मशीन से लेकर समस्त दस्तावेजों की गहनता से जांच की। जिसमें कई दस्तावेज अपूर्ण पाए गए। जिसे नियम के खिलाफ बताते हुए एसडीएम ने तत्काल सेंटर को सील करा दिया । इसके अलावा एसडीएम ने मेजारोड के ही प्रयाग अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया । जहां सारे दस्तावेज पूर्ण थे लेकिन मशीन में ट्रैकर नहीं लगा था, जिसके लिए फटकार लगाते हुए तत्काल ट्रैकर लगाने और हर मरीजों को रसीद देने का निर्देश दिया गया । एसडीएम के छापे की सूचना पाकर मेजारोड के कई अन्य पैथालाजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालक ताला बंद कर भाग निकले थे । रेनू सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कोई भी अवैध अस्पताल या पैथालाजी सेंटर संचालित नहीं होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed