फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raids from Mumbai to Jharkhand... but Asif Durrani is absconding.

Prayagraj News: मुंबई से झारखंड तक दबिश... पर हाथ नहीं आया आसिफ दुर्रानी फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Raids from Mumbai to Jharkhand... but Asif Durrani is absconding.
गौसनगर स्थित बिस्मिल्लाह चौराहे के पास आठ अप्रैल को प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी आसिफ दुर्रानी को पुलिस एक माह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उसकी तलाश में मुंबई, झारखंड, कौशाम्बी समेत अन्य जगहों पर दबिश दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को शक है कि आसिफ को स्थानीय स्तर पर मदद मिल रही है, जिसकी वजह से उसकी लोकेशन लगातार बदल रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी के करीबी रिश्तेदारों, दोस्तों और संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की है। कुछ को हिरासत में लेकर मोबाइल कॉल डिटेल और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आठ अप्रैल को करेली में बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर इरफान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में आसिफ दुर्रानी का नाम सामने आया था। पुलिस ने उसे मुख्य आरोपी बनाकर 25 हजार का इनाम घोषित किया। उधर, इरफान के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed