{"_id":"6952506b812ff4436c0206b4","slug":"raids-conducted-in-lucknow-and-pratapgarh-to-arrest-the-accused-of-murdering-his-mother-in-law-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सास के हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ-प्रतापगढ़ में दबिश, घटना के बाद से है फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सास के हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ-प्रतापगढ़ में दबिश, घटना के बाद से है फरार
Mon, 29 Dec 2025 03:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 29 Dec 2025 03:26 PM IST
सार
करेली के थाना क्षेत्र अकबरपुर पुरानी मस्जिद के पास सरेराह सास अर्शिया खातून को गोली मारने के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। जांच में पता चला कि आरोपी दामाद इरफान के कई रिश्तेदार लखनऊ और प्रतापगढ़ में रहते हैं।
विज्ञापन
करेली में महिला की हत्या के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
करेली के थाना क्षेत्र अकबरपुर पुरानी मस्जिद के पास सरेराह सास अर्शिया खातून को गोली मारने के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। जांच में पता चला कि आरोपी दामाद इरफान के कई रिश्तेदार लखनऊ और प्रतापगढ़ में रहते हैं। पुलिस की दो टीमें इन स्थानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन का रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि उसने घटनास्थल से कुछ दूरी पर अपना मोबाइल नंबर बंद किया था। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद है। पुलिस की एक टीम ने धूमनगंज सुलेमसराय में आरोपी के रिश्तेदार के घर पर दबिश दी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस को आशंका है कि इरफान ने अपने रिश्तेदार या फिर दोस्त के घर छिपने का ठिकाना बनाया है। आरोपी के कई दोस्तों के मोबाइल नंबर पुलिस ने सर्विलांस पर लगा दिए हैं। मामले में आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दस संदिग्धों को पकड़ा है। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि आरोपी इरफान को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन