फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की सभा में मची भगदड़, कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसे, कई घायल

Sun, 19 May 2024 07:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 May 2024 07:15 PM IST
सार

प्रयागराज के फूलपुर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव की रैली में भगदड़ मच गई। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर मंच पर पर पहुंच गए। इससे नाराज दोनों नेता बीच में सभा छोड़कर चले गए।

विज्ञापन
Rahul gandhi akhilesh yadav prayagraj rally Phaphamau
राहुल-अखिलेश की सभा में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज में फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के फाफामऊ के पास समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य की जनसभा में रविवार की दोपहर भगदड़ मच गई। वहां मौजूद सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने मंच के सामने डी की बैैरिकेटिंग तोड़ की। वहां कुछ लोग घायल भी हुए। इस दौरान तमाम कार्यकर्ता मंच पर भी पहुंच गए। वहां मंच पर मौजूद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी असहज हो गए। वह चुपचाप मंच पर लगी कुर्सी पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी वहां पहुंचे। मंच के सामने भीड़ जमा होने से दोनों नेता तकरीबन 15 मिनट तक बैठे रहे। फिर आपस में बातचीत कर दोनों वहां से चले गए।











पड़िला महादेव मंदिर के पास एक आम के बाग में सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य के समर्थन में सभा आयोजित थी। सभा स्थल पर सुबह से ही भीड़ आनी शुरू हो गई। दोपहर 1.20 बजे सबसे पहले अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा। इस दौरान तमाम कार्यकर्ता पुलिस का घेरा तोड़ हैलीपैड तक पहुंचना चाह रहे थे। लेकिन बाद में पुलिस ने वहां से सभी को खदेड़ दिया। वहीं अखिलेश जब तक मंच पर पहुंचते तब तक वहां मौजूद सैकड़ों सपा समर्थकों ने मंच के पास डी पर लगी बैरिकेटिंग तोड़ दी। 

कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए। कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। इसके बाद राहुल गांधी और अखिलेश नाराज हो गए। कार्यकर्ताओं की इस हरकत से नाराज होकर दोनों नेता बिना कुछ बोले ही चले गए। दोनों नेता मंच से चले गए। दोनों नेता हेलीकॉप्टर में बैठकर यहां से रवाना हो गए।


Rahul gandhi akhilesh yadav prayagraj rally Phaphamau
बैरिकेडिंग लांघकर मंच की ओर जाते समर्थक। - फोटो : अमर उजाला।

अखिलेश को देखते ही बेकाबू हुई भीड़

प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में पड़िला में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य की जनसभा में रविवार की दोपहर भगदड़ मच गई। वहां मौजूद सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने मंच के सामने डी की बैैरिकेटिंग तोड़ दी। वहां कई लोग घायल भी हुए। इस दौरान तमाम कार्यकर्ता मंच पर भी पहुंच गए। वहां मंच पर मौजूद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी असहज हो गए। वह चुपचाप मंच पर लगी कुर्सी में बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी वहां पहुंचे। मंच के सामने भीड़ जमा होने से दोनों नेता तकरीबन 15 मिनट तक बैठे रहे। फिर आपस में बातचीत कर दोनों वहां से चलते बने।







पड़िला महादेव मंदिर के पास एक आम के बाग में सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य के समर्थन में सभा आयोजित थी। सभा स्थल पर सुबह से ही भीड़ आनी शुरू हो गई। दोपहर 1.20 बजे सबसे पहले अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा। इस दौरान तमाम कार्यकर्ता पुलिस का घेरा तोड़ हैलीपैड तक पहुंचना चाह रहे थे, लेकिन बाद में पुलिस ने वहां से सभी को खदेड़ दिया। वहीं अखिलेश जब तक मंच पर पहुंचते तब तक वहां मौजूद सैकड़ों सपा समर्थकों ने मंच के पास डी पर लगी बैरिकेटिंग तोड़ दी।

Rahul gandhi akhilesh yadav prayagraj rally Phaphamau
भगदड़ मचने के बाद मंच पर बाततीच करते राहुल गांधी और अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

सैकड़ों कार्यकर्ता मंच तक पहुंचे

अचानक सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मंच तक पहुंच गए। इस दौरान अखिलेश के साथ आए सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। कुछ लोग जो मंच पर चढ़ गए थे, उन्हें वहां से किसी तरह उतारा गया। कार्यकर्ता डी घेरे से हटने को तैयार ही नहीं हुए। वहां सपा के साथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कई बार हाथ जोड़कर वहां मौजूद भीड़ को पीछे हटने के लिए कहा, लेकिन कोई टस से मस नहीं हुआ। इस बीच वहां राहुल गांधी की इंट्री हुई तो कार्यकर्ता और उत्साहित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul gandhi akhilesh yadav prayagraj rally Phaphamau
मंच से लोगों का अभिभावदन स्वीकार करते राहुल गांधी और अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

नेताओं ने समर्थकों पर लाठी चलाने से पुलिस को रोका

डी घेरे पर मौजूद लोगों को हटाने के लिए वहां सुरक्षा कर्मियों ने डंडे भी चलाए, लेकिन मंच पर मौजूद नेताओं ने राहुल और अखिलेश की मौजूदगी में लोगों पर डंडा चलाने से मना कर दिया। बाद में राहुल और अखिलेश कुर्सी पर ही तकरीबन 15 मिनट बैठे रहे। बताया जा रहा है कि इस बीच वहां सुरक्षा कर्मियों ने दोनों नेताओं तक सूचना पहुंचाई कि यहां ज्यादा देर रुकना ठीक नहीं होगा। इसके बाद अखिलेश और राहुल सभा छोड़कर वहां से चले गए। बाद में दोनों का हेलीकॉप्टर एक-एक करके वहां से यमुनापार के मुंगारी के लिए रवाना हो गया। उधर, भगदड़ को लेकर आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष मो. कादिर ने कहा कि पुलिस का इंतजाम वहां अच्छा नहीं था। अगर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर लिया होता तो भगदड़ जैसी स्थिति न आती।

विज्ञापन
Rahul gandhi akhilesh yadav prayagraj rally Phaphamau
राहुल-अखिलेश की सभा में भगदड़ मचने के बाद का नजारा। - फोटो : राहुल-अखिलेश की सभा में भगदड़ मचने के बाद का नजारा।

सुबह से ही आनी शुरू हो गई थी भीड़

पड़िला महादेव मंदिर के पास एक आम के बाग में सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य के समर्थन में सभा आयोजित थी। सभा स्थल पर सुबह से ही भीड़ आनी शुरू हो गई। दोपहर 1.20 बजे सबसे पहले अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा। इस दौरान तमाम कार्यकर्ता पुलिस का घेरा तोड़ हैलीपैड तक पहुंचना चाह रहे थे। लेकिन बाद में पुलिस ने वहां से सभी को खदेड़ दिया। वहीं अखिलेश जब तक मंच पर पहुंचते तब तक वहां मौजूद सैकड़ों सपा समर्थकों ने मंच के पास डी पर लगी बैरिकेटिंग तोड़ दी। अचानक सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मंच तक पहुंच गए। इस दौरान अखिलेश के साथ आए सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। कुछ लोग जो मंच पर चढ़ गए थे, उन्हें वहां से किसी तरह उतारा गया। 


अपने नेता को देखकर कार्यकर्ता उत्साहित हो गए। अचानक पीछे से आई भीड़ ने आगे खड़े लोगों को धकेल दिया। मौके पर पुलिस का वहां पर्याप्त इंतजाम नहीं था। इस वजह से वहां स्थिति बिगड़ी। - दान बहादुर मधुर, मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed