फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rahul Gandhi schedule has changed; he will now hold a dialogue with students on July 19.

Rahul Gandhi In Prayagraj : राहुल गांधी का कार्यक्रम बदला, अब 19 जुलाई को करेंगे छात्र संवाद

Sat, 27 Jun 2026 07:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Jun 2026 07:05 PM IST
सार

छात्र संवाद के लिए राहुल गांधी का प्रयागराज में प्रस्तावित कार्यक्रम बदल गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अब 19 जुलाई को प्रयागराज आएंगे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi schedule has changed; he will now hold a dialogue with students on July 19.
राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छात्र संवाद के लिए राहुल गांधी का प्रयागराज में प्रस्तावित कार्यक्रम बदल गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अब 19 जुलाई को प्रयागराज आएंगे। उनके साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का दौरा भी प्रस्तावित है। कोटा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद अब उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कांग्रेस ने इस अभियान को शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए पार्टी ने 28 जून तक प्रयाग जोन के सभी जिलों में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

शनिवार को राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम की तैयारी को देखने आए राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने जॉर्जटाउन स्थित कैंप कार्यालय में प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, भदोही, सुल्तानपुर, अमेठी के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान दस जुलाई को राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख को हाईकमान के निर्णय के बाद 19 जुलाई किया गया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि देश की शिक्षा एवं भर्ती प्रणाली गंभीर संकट से गुजर रही है। जिससे लाखों युवाओं का भविष्य लगातार प्रभावित हो रहा है। कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाओं ने करोड़ों छात्रों और उनके परिवारों को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से प्रभावित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत ‘शिक्षा बचाओ, युवा बचाओ’ और ‘छात्र सत्याग्रह’ जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे जिनके माध्यम से छात्रों की समस्याओं, परीक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्र सत्याग्रह में भाग लेने के लिए 19 जुलाई को प्रयागराज आएंगे और छात्रों के साथ संवाद करेंगे। कार्यक्रम के लिए स्थान का चयन किया जा रहा है।

कार्यक्रम की तैयारी देख रहे कोअर्डिनेटर विवेकानंद पाठक ने बताया कि जनपद के छात्रों, अभ्यर्थियों, कोचिंग हब, कॉलेज कैंपस, पुस्तकालयों और युवा समूहों के बीच ‘छात्रों कि गूंज’ कार्यक्रम को चलाया जाएगा और 19 जुलाई को राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने कि अपील कि जाएगी। बैठक में अजय श्रीवास्तव, मनीष मिश्रा, फुजैल हाशमी, अशोक पटेल, अशफाक अहमद, मुकुंद तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, प्रदीप मिश्रा, हसीब अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed