फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rahul Gandhi said: Policies should be made according to seventy percent of the country population, BJP's pol

राहुल गांधी बोले : देश की सत्तर फीसदी आबादी के हिसाब से बनाई जाएं नीतियां, भाजपा की नीतियां चंद लोगों के लिए

Sat, 24 Aug 2024 06:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Aug 2024 06:38 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि यदि आबादी के हिसाब से नीतियां नहीं बनाई जाती हैं तो जरूरतमंदों को इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा और पॉलिसी बनाने का कोई मतलब नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि देश की 70 फीसदी आबादी के हिसाब से नीतियां नहीं बनाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi said: Policies should be made according to seventy percent of the country population, BJP's pol
प्रयागराज में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में बोलते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश की आबादी के हिसाब से नीतियां बनाई जानी चाहिए, तभी सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकता है। देश की आधी आबादी ओबीसी है। 15 प्रतिशत दलित, आठ प्रतिशत आदिवासी हैं। यह मिलाकर 73 प्रतिशत होता है। अभी इसमें अल्पसंख्यक नहीं शामिल हैं। देश की जो आबादी है जो सच्चाई है उसके हिसाब से हम पॉलिसी नहीं बनाएंगे तो फिर क्या मतलब है। राहुल गांधी शनिवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के स्टेनली रोड महाराणा प्रताप चौराहा स्थित कन्वेंशन सेंटर में संविधान सम्मान सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।

विज्ञापन













राहुल गांधी ने कहा कि यदि आबादी के हिसाब से नीतियां नहीं बनाई जाती हैं तो जरूरतमंदों को इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा और पॉलिसी बनाने का कोई मतलब नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि देश की 70 फीसदी आबादी के हिसाब से नीतियां नहीं बनाई जा रही हैं। केंद्र सरकार की नीतियां सिर्फ चुनिंदा पूजीपतियों और तीस फीसदी लोगों के लिए है। अधिकांश आबादी को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। संविधान यह कहता है कि सभी नागरिक एक समान हैं और सभी को बराबर अधिकार मिलना चाहिए। 

विज्ञापन

Rahul Gandhi said: Policies should be made according to seventy percent of the country population, BJP's pol
संविधान सम्मान सम्मेलन में बोलते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला।

एक नहीं, सभी जातियों की हो जनगणना

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा कह रही है कि वे जाति जनगणना करेंगे और एक ओबीसी वर्ग को शामिल करेंगे। पहली बात यह है कि जाति जनगणना में सिर्फ ओबीसी का उल्लेख करना पर्याप्त नहीं है। विभिन्न समुदाय हैं, और हम उन सभी की एक सूची चाहते हैं। हमारे लिए, यह सिर्फ एक जनगणना के बारे में नहीं है; यह नीति-निर्माण की नींव है।

उन्होंने कहा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम सिर्फ एक जाति जनगणना के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, जाति जनगणना जनसंख्या के बारे में जानकारी प्रदान करेगी कदम क्योंकि भागीदारी सुनिश्चित करने से पहले जनसंख्या को समझना आवश्यक है, हालांकि, जनसंख्या को जानना अंतिम कदम नहीं है। मेरा दृष्टिकोण यह समझना है कि भारत में धन कैसे वितरित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed