फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rahul Gandhi's Nyaya Yatra will come to Prayagraj in February, Congressmen busy in preparations

प्रयागराज : फरवरी में प्रयागराज आएगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, तैयारी में जुटे कांग्रेसी

Wed, 10 Jan 2024 12:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Jan 2024 12:21 PM IST
सार

जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने धरना-प्रदर्शन में सभी कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की। जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि फरवरी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रयागराज से होकर निकलेगी।

विज्ञापन
Rahul Gandhi's Nyaya Yatra will come to Prayagraj in February, Congressmen busy in preparations
राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर से महाराष्ट्र तक 14 जनवरी से शुरू होने जा रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फरवरी में प्रयागराज आएगी। कांग्रेसियों ने अभी इसे इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, आईआईटी बीएचयू में हुई घटना के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने धरना-प्रदर्शन में सभी कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की। जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि फरवरी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रयागराज से होकर निकलेगी। बड़ी संख्या में ग्राम सभा, ब्लॉक स्तर एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को यात्रा संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


पार्टी के जिला शहर कमेटी के प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया की फरवरी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चंदौली, वाराणसी, भदोही होते हुए प्रयागराज पहुचेंगी। यह यात्रा जनपद में दो दिन के लिए आएगी, जिसमें दो लाख लोगों के शामिल होने लक्ष्य रखा गया है। बैठक में रईस अहमद, मनोज पासी, परवेज अशफाक सिद्दीकी, छोटेलाल पटेल, एहतेशाम अहमद, सुनील यादव, बजरंगलाल दूबे, जीशान अहमद, दिनेश भारतीय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed