फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rahul gandhi in allahabad 2

हम भी चाहते हैं मैदान में उतरें प्रियंका: सलमान

Fri, 16 Sep 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Fri, 16 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi in allahabad 2
rahul gandhi
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए राहुल के रोड शो के दौरान एक बार फिर प्रियंका का मुद्दा मुखर हुआ। सड़कों पर लगे पोस्टरों में राहुल के साथ प्रियंका गांधी की फोटो भी नजर आई। दरअसल लोग प्रियंका में इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं। इसी वजह से प्रियंका को चुनाव मैदान में उतारने की मांग उठती रही है। बृहस्पतिवार को स्वराज भवन के सामने भी इसकी मांग उठी। हालाकि प्रियंका के चुनाव मैदान में उतरने को लेकर असमंजस की स्थिति है।
विज्ञापन


इस दौरान वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने भी कहा, हम भी चाहते हैं कि प्रियंका गांधी चुनाव मैदान में उतरें और यही होगा लेकिन इस बारे में अंतिम निर्णय उन्हें ही लेना है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं में प्रियंका को लेकर उत्साह को देखते हुए इशारों-इशारों में संकेत दिया कि वह जल्द चुनाव का हिस्सा बनेंगी। पोस्टरों में प्रियंका की फोटो पर सलमान बोले, राहुल के जरिए उनकी उपस्थिति बनी हुई है और यह कार्यकर्ताओं की मांग और चाह पर है।
विज्ञापन


सलमान ने साफ किया कि यूपी में कांग्रेस को अपने आप से ही संघर्ष करना है। उसका किसी पार्टी से मुकाबला नहीं है। राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी की तरह कार्यकर्ताओं में भेद नहीं किया है। प्रधानमंत्री सिर्फ पैसे वालों से मिलते हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी नेताओं, कार्यकर्ताओं के बीच पक्षपात नहीं करते। बुंदेलखंड के किसानों पर के मुद्दे पर कहा, वहां विकट समस्या है। पहले सूखा फिर बाढ़ आई। तीन-चार वर्षो से किसान प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं। इससे बड़ी संख्या में लोग पलायन कर गए। बुंदेलखंड के किसानों के बीच खड़े होकर आवाज बुलंद करने के साथ ही राहुल यह मुद्दा कई बार उठा चुके हैं। वह मानते हैं कि सिर्फ बुंदेलखंड ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में किसानों का बोझ दूर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed