फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rahul gandhi in allahabad

मोदी से मिल गए मुलायम: राहुल गांधी

Fri, 16 Sep 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Fri, 16 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi in allahabad
rahul gandhi
संगम नगरी में बृहस्पतिवार को आयोजित रोड शो के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मायावती और मुलायम सिंह यादव पर चुप्पी तोड़ दी। दोनों नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राहुल के निशाने पर रहे। राहुल गांधी ने बिहार चुनाव का उदाहरण देते हुए मुलायम और मोदी के बीच साठगांठ होने की बात कही। साथ ही बसपा पर निशाना साधते हुए बोले, ‘यूपी में हाथी आया, सबकुछ खा गया और बाद में जनता से उसे मारकर भगा दिया।’
विज्ञापन


राहुल गांधी बोले, जब सब मिलकर लोकसभा में भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे तो मुलायम सिंह यादव भी उसमें शामिल थे लेकिन इस बीच भाजपा वालों ने मुलायम के कान में धीमे से न जाने क्या कह दिया कि वह कुर्सी से उठे ही नहीं। इसके बाद बिहार चुनाव में कांग्रेस को महागठबंधन में लालू और नीतीश का साथ तो मिला लेकिन मुलायम का समर्थन नहीं। मुलायम मोदी से मिल गए है। राहुल ने यूपी के सीएम अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। कहा कि मुलायम ने साइकिल पंक्चर कर दी। लगा कि अखिलेश उसमें हवा भरेंगे लेकिन उन्होंने पंक्चर टायर उठाकर फेंक दिया। यह काम करना भी था तो साढ़े चार साल पहले करते। चुनाव से छह माह पहले ऐसा करने का कोई फायदा नहीं।
विज्ञापन


राहुल ने प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। रोड शो के दौरान नौ जगह सभाओं को संबोधित किया और हर दफे यही कहा कि मोदी ने 10-15 पूंजीपतियों के एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये माफ कर दिए। किसान, व्यापारी, युवा त्रस्त और मोदी एवं उनके 10-15 दोस्त मस्त। राहुल ने वादा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ होगा। साथ ही किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। राहुल ने याद दिलाया कि मोदी ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। पूंजीपतियों का जो कर्ज माफ किया, वह जनता का पैसा था। इससे युवाओं को ट्रेनिंग दिलाई जा सकती थी, किसानों का कर्ज माफ किया जा सकता था। आरोप लगाया कि मोदी की वजह से युवाओं की शक्ति जाया जा रही है और इससे देश कमजोर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, मनरेगा में एक साल में 35 हजार करोड़ रुपये खर्च होते हैं, तब लाखों मजदूरों को रोजगार मिलता है। मोदी ने तीन साल का मनरेगा का पैसा गिने-चुने उद्योगपतियों को दान कर दिया। महंगाई के मसले पेट्रोल-डीजल के बढ़ रहे मूल्य का उदाहरण देते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। राहुल ने मोदी के सूट का मुद्दा भी उठाया। कहा, सूट पर सोने के धागे से मोदी का नाम लिखा था। बाजार में उसकी कीमत 15 लाख रुपये थी। हमने दबाव बनाया तो सूट चार करोड़ में बेच दिया गया। उन्होंने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। कहा, कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि भ्रष्टाचार खत्म हो रहा है और जनता बता रही है कि यूपी समेत पूरे देश में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed