फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rahul Gandhi forgets about morning till evening - Mukhtar Abbas

तंज: नकवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सुबह की बात शाम तक भूल जाते हैं वह तो...

Fri, 13 Aug 2021 07:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Aug 2021 07:48 PM IST
सार

मोहर्रम के मौके पर अपने पैतृक गांव फूलपुर के भदारी जाने के लिए यहां पहुंचे केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के पास सियासी जमीन नहीं है, लेकिन वह खुद को जमींदार जरूर समझ रहे हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi forgets about morning till evening - Mukhtar Abbas
prayagraj news : प्रयागराज पहुंचे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। - फोटो : prayagraj

विस्तार

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भूलने की बीमारी हो गई है। वह सुबह जो सुनते हैं उसे शाम तक भूल जाते हैं। मुख्तार अब्बास ने यह बातें शुक्रवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर पत्रकारों से हुई औपचारिक वार्ता में कही। 

विज्ञापन


मोहर्रम के मौके पर अपने पैतृक गांव फूलपुर के भदारी जाने के लिए यहां पहुंचे केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के पास सियासी जमीन नहीं है, लेकिन वह खुद को जमींदार जरूर समझ रहे हैं। उनकी सक्रियता से भाजपा को नहीं, बल्कि खुद विपक्षी पार्टियों को ही दिक्कत हो रही है। वैसे भी विपक्ष के कई नेता खुद को पीएम वेटिंग ही समझ रहे हैं। पहले विपक्ष तय कर ले कि उनका नेता कौन है। राहुल गांधी का ट्विटर एकाउंट ब्लॉक होने के प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब इसके पहले केंद्रीय मंत्रियों व अन्य भाजपा के लोगों के एकाउंट ब्लॉक होते थे तो यही राहुल गांधी ट्विटर के प्रवक्ता के रूप में खड़े हो जाते थे। पूरा कांग्रेसी कुनबा सामने आ जाता था अब क्या हुआ। फिलहाल हम न तब ट्विटर के साथ थे न अब।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। कहा कि  गुनाहों की गठरी और पाप का पिटारा लेकर कुछ लोग बेशर्मी के साथ अपने जुर्म का जश्न मना रहे हैं। सदन में हंगामा, तोड़फोड़ करने वाले लोग सड़क पर अपने आप को क्रांतिकारी की तरह पेश कर रहे हैं। वास्तव में यह घटना बिना जमीन की जमीदारी और विपक्ष की चौधराहट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष मानसून सत्र के पहले ही सदन को वॉश आउट करने की वॉशिंग मशीन लेकर घूम रहा था। कहा कि कांग्रेस समेत तमाम दलों ने मानसून सत्र शुरू होने से पहले मांग की थी कि पीएम कोरोना के खिलाफ किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराने के बैठक बुलाएं, लेकिन जब उनकी इस मांग पर अमल किया गया तो विपक्ष ने बैठक का ही बहिष्कार कर दिया।

किसानों के मुद्दों पर भी चर्चा की मांग हुई लेकिन संसद में चर्चा की बजाय वहां तोड़फोड़ और हंगामा होने लगा। कहा कि कुछ विपक्षी  ऐसी हिंसा करने की लगातार धौंस दे रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि लोकतंत्र के मंदिर को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। इसके पूर्व एयरपोर्ट पर उनका स्वागत कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर पीयूष रंजन निषाद, कमलेश कुमार, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे। 


केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी किया दौरान
एयरपोर्ट से निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री ने प्रयागराज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। अपने पैतृक गांव भदारी जाने के दौरान वह गंगा पुल पर भी रुके। उन्होंने यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से भी बाढ़ को लेकर राहत कार्य के बारे में जानकारी ली।  इसके बाद वह अपने पैतृक गांव भदारी पहुंचे। वहां कर्बला में जियारत और अजादारी में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed