फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav interviewed each other on the stage itself, video went viral on soc

नया अंदाज : मंच पर ही राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने लिया एक दूसरे का इंटरव्यू, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 19 May 2024 10:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 May 2024 10:15 PM IST
सार

आपसी संवाद में राहुल ने कहा कि यूपी को नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी का सेंटर बना दिया है। अखिलेश ने कहा हां यहां बड़ी बेरोजगारी है। इस सभा में भी काफी संख्या में बेरोजगार युवा पहुंचे हैं। यह वह लोग हैं जो नौकरी चाहते हैं। इसी बीच राहुल ने अपने कैमरा मैन से कहा कि वह भीड़ की ओर कैमरा दिखाएं। अखिलेश ने कहा हम दोनों मिलकर बेरोजगारों को नौकरी दिलाने की दिशा में काम करेंगे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav interviewed each other on the stage itself, video went viral on soc
भगदड़ मचने के बाद मंच पर बाततीच करते राहुल गांधी और अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फाफामऊ के पंडिला में भगदड़ की वजह से चुनावी जनसभा को राहुल और अखिलेश भले ही संबोधित न कर सके हो लेकिन वहां दोनों ने बैठकर आपस में जो बातचीत की उसका वीडियो सोशल मीडिया में रविवार की शाम को जारी कर दिया गया। नए अंदाज में इस वीडियो में राहुल और अखिलेश एक दूसरे का इंटरव्यू लेते दिखाई दिए। तकरीबन दस मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर जारी किया गया है।

विज्ञापन





विज्ञापन







इस वीडियो की शुरूआत में राहुल गांधी सपा प्रमुख अखिलेश से यह कहते नजर आ रहे हैं कि ब्रदर यहां पब्लिक मीटिंग करना मुश्किल है। इस पर अखिलेश ने कहा जी बिल्कुल। फिर राहुल बोलते हैं कि मैने सोचा कि हम आपस में यूपी के बारे में थोड़ी बातचीत कर लें। इस पर अखिलेश ने कहा कि मैं समझता हूं कि जब माइक खराब हो गया है तो लोग अच्छे से हमारी बात सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करेंगे। लोगों को यह भी जानकारी मिल जाएगी कि हम और आप क्या बोल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav interviewed each other on the stage itself, video went viral on soc
मंच से लोगों का अभिभावदन स्वीकार करते राहुल गांधी और अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

अखिलेश ने कहा कि यूपी जो 80 सीटें दे रहा है, उसमें से 79 सीटें सपा, कांग्रेस का इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसमें से एक सीट क्योटो सीट है उसमें हम और आप लड़ाई में है। बीच में टोकते हुए राहुल ने कहा यह क्योटो क्या जापान वाला है। जवाब ने अखिलेश ने कहा कि जो हमारे प्रधान सांसद है उन्होंने काशी के लोगों को सपना दिखाया था कि काशी दुनिया की सबसे बेहतर सिटी क्योटो जैसा बनेगा। काशी क्योटो बना या नहीं , यह वहां के लोग तय करेंगे और फिर वोट डालेंगे। इस बार मनमर्जी नहीं चलनी है। हमारे आपकी बात, 140 करोड़ लोगों की और संविधान की बात होगी।

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav interviewed each other on the stage itself, video went viral on soc
प्रयागराज में बातचीत करते राहुल गांधी और अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

राहुल ने कहा यूपी को मोदी ने बेरोेजगारी का सेंटर बना दिया

आपसी संवाद में राहुल ने कहा कि यूपी को नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी का सेंटर बना दिया है। अखिलेश ने कहा हां यहां बड़ी बेरोजगारी है। इस सभा में भी काफी संख्या में बेरोजगार युवा पहुंचे हैं। यह वह लोग हैं जो नौकरी चाहते हैं। इसी बीच राहुल ने अपने कैमरा मैन से कहा कि वह भीड़ की ओर कैमरा दिखाएं। अखिलेश ने कहा हम दोनों मिलकर बेरोजगारों को नौकरी दिलाने की दिशा में काम करेंगे।

बातों ही बातों में राहुल गांधी के खटाखट बोलने पर ठिठोली करते हुए अखिलेश ने कहा कि आपके खटाखट बोलने के बाद मोदी जी रटारट रटारट लगातार बोल रहे हैं। इस दौरान राहुल ने कहा कि जरा अपने पिता मुलायम सिंह जी के बारे में बताए। अखिलेश ने कहा कि नेता जी और उनके साथ के लोग जमीनी राजनीति करते रहे। वह धरती पुत्र बोले गए क्योंकि वह जमीनी लोगों की बात समझते थे।

इस दौरान अखिलेश ने राहुल से कहा कि आपका इस क्षेत्र से और इस शहर से आज का लगाव नहीं है, न जाने कितना पुराना है। इमोशनल कनेक्ट जितना आपके परिवार का है उतना किसी अन्य राजनीतिक दल का नहीं है। इसी तरह दोनों की बातचीत तमाम मुद्दों पर होती रही। राहुल ने अखिलेश से पूछा कि नरेंद्र मोदी जी डिबेट से क्यों डरते हैं। इस पर अखिलेश ने कहा कि वह सच का सामना नहीं करना चाहते। अंत में दोनों ने हाथ मिलाते हुए कहा कि यह यूनिक मीटिंग है। इसके बाद दोनों ने हाथ उठाकर भीड़ का अभिवादन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed