फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rahul and Akhilesh interviewed each other on stage in Prayagraj.

प्रयागराज में राहुल-अखिलेश का नया अंदाज: मंच पर एक-दूसरे का लिया इंटरव्यू; क्योटो का जिक्र कर PM पर बोला हमला

Sun, 19 May 2024 09:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 19 May 2024 09:16 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि मैं समझता हूं कि जब माइक खराब हो गया है तो लोग अच्छे से हमारी बात सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करेंगे। लोगों को यह भी जानकारी मिल जाएगी कि हम और आप क्या बोल रहे हैं। 

विज्ञापन
Rahul and Akhilesh interviewed each other on stage in Prayagraj.
अखिलेश यादव और राहुल गांधी - फोटो : @samajwadiparty

विस्तार

फाफामऊ के पंडिला में भगदड़ की वजह से चुनावी जनसभा को राहुल और अखिलेश भले ही संबोधित न कर सके हों, लेकिन वहां दोनों ने बैठकर आपस में जो बातचीत की उसका वीडियो सोशल मीडिया में रविवार की शाम को जारी कर दिया गया। नए अंदाज में इस वीडियो में राहुल और अखिलेश एक दूसरे का इंटरव्यू लेते दिखाई दिए। तकरीबन दस मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर जारी किया गया है।

विज्ञापन

इस वीडियो की शुरुआत में राहुल गांधी सपा प्रमुख अखिलेश से कहते नजर आ रहे हैं कि ब्रदर यहां पब्लिक मीटिंग करना मुश्किल है। इस पर अखिलेश ने कहा, जी बिल्कुल। फिर राहुल बोलते हैं कि मैंने सोचा कि हम आपस में यूपी के बारे में थोड़ी बातचीत कर लें। इस पर अखिलेश ने कहा कि मैं समझता हूं कि जब माइक खराब हो गया है तो लोग अच्छे से हमारी बात सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करेंगे। लोगों को यह भी जानकारी मिल जाएगी कि हम और आप क्या बोल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि यूपी जो 80 सीटें दे रहा है, उसमें से 79 सीटें सपा, कांग्रेस का इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसमें से एक सीट क्योटो सीट है उसमें हम और आप लड़ाई में है। बीच में टोकते हुए राहुल ने कहा यह क्योटो क्या जापान वाला है। जवाब में अखिलेश ने कहा कि जो हमारे प्रधान सांसद हैं, उन्होंने काशी के लोगों को सपना दिखाया था कि काशी दुनिया की सबसे बेहतर सिटी क्योटो जैसा बनेगा। काशी क्योटो बना या नहीं, यह वहां के लोग तय करेंगे और फिर वोट डालेंगे। इस बार मनमर्जी नहीं चलनी है। हमारी आपकी बात, 140 करोड़ लोगों की और संविधान की बात होगी।

विज्ञापन

आपसी संवाद में राहुल ने कहा कि यूपी को नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी का सेंटर बना दिया है। अखिलेश ने कहा, हां यहां बड़ी बेरोजगारी है। इस सभा में भी काफी संख्या में युवा बेरोजगार पहुंचे हैं। यह वह लोग हैं जो नौकरी चाहते हैं। इसी बीच राहुल ने अपने कैमरामैन से कहा कि वह भीड़ की ओर कैमरा दिखाएं। अखिलेश ने कहा हम दोनों मिलकर बेरोजगारों को नौकरी दिलाने की दिशा में काम करेंगे। बातों ही बातों में राहुल गांधी के खटाखट बोलने पर ठिठोली करते हुए अखिलेश ने कहा कि आपके खटाखट बोलने के बाद मोदी जी रटारट रटारट लगातार बोल रहे हैं। इस दौरान राहुल ने कहा कि जरा अपने पिता मुलायम सिंह जी के बारे में बताए। 

अखिलेश ने कहा कि नेता जी और उनके साथ के लोग जमीनी राजनीति करते रहे। वह धरती पुत्र बोले गए क्योंकि वह जमीनी लोगों की बात समझते थे। इस दौरान अखिलेश ने राहुल से कहा कि आपका इस क्षेत्र से और इस शहर से आज का लगाव नहीं है, न जाने कितना पुराना है। इमोशनल कनेक्ट जितना आपके परिवार का है उतना किसी अन्य राजनीतिक दल का नहीं है। इसी तरह दोनों की बातचीत तमाम मुद्दों पर होती रही। राहुल ने अखिलेश से पूछा कि नरेंद्र मोदी जी डिबेट से क्यों डरते हैं। इस पर अखिलेश ने कहा कि वह सच का सामना नहीं करना चाहते। अंत में दोनों ने हाथ मिलाते हुए कहा कि यह यूनिक मीटिंग है। इसके बाद दोनों ने हाथ उठाकर भीड़ का अभिवादन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed