{"_id":"60675d074d437e1ba16db3ff","slug":"questions-raised-over-former-mp-atiq-ahmad-giving-gun-to-notorious-shooter-abid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद अतीक अहमद के कुख्यात शूटर आबिद को गनर देने पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद अतीक अहमद के कुख्यात शूटर आबिद को गनर देने पर उठे सवाल
Fri, 02 Apr 2021 11:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : अतीक अहमद का खास शूटर आबिद उर्फ प्रधान। फाइल फोटो
- फोटो : prayagraj
माफिया अतीक अहमद के कुख्यात शूटर आबिद उर्फ प्रधान को सरकारी गनर देने के मामले को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। शुक्रवार को शहर में हर तरफ मामले की चर्चा होती सुनाई दी। उधर सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा का विषय बना रहा। मामले से संबंधित पोस्ट पर सैकड़ों लोगों ने कमेंट कर अपनी राय भी जाहिर की।
विज्ञापन
prayagraj news : अतीक अहमद का खास शूटर आबिद उर्फ प्रधान। नीले शर्ट में। फाइल फोटो
- फोटो : prayagraj
अतीक अहमद के शॉर्प शूटर आबिद को कुछ दिनों पहले ही सरकारी गनर उपलब्ध कराया गया है। मामले से संबंधित खबरें मीडिया में आने के बाद हडक़ंप मचा। 36 मुकदमों के आरोपी को गनर दिए जाने का मामला न सिर्फ शहर बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना रहा। राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की ओर से भी अपने फेसबुक पेज पर इस मामले से संबंधित पोस्ट की गई। जिस पर कई लागों ने कमेंट कर अपनी राय जाहिर की। इसी तरह ट्विटर पर भी इस मामले को लेकर कई यूजरों ने ट्वीट कर अपनी राय जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर
- फोटो : amar ujala
पूर्व आईपीएस ने डीजीपी को भेजा पत्र
उधर इस मामले को लेकर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को पत्र भेजकर और ट्वीट कर आपत्ति जताई है। इसमें उन्होंने लिखा कि पूर्व आईपीएस अफसर के रूप में उनकी यह प्रार्थना है कि पुलिस चौकी फूंकने, सिपाही से एके-47 लूटने सहित 36 मुकदमों के आरोपी कुख्यात शूटर को सरकारी गनर देकर विभाग को शर्मसार न किया जाए। पूर्व आईपीएस ने डीजीपी से मांग की है कि आबिद के सरकारी गनर को तत्काल वापस बुलाया जाए।