{"_id":"5ea48d5d8ebc3e904a748d08","slug":"question-on-being-found-positive-after-53-days-two-young-men-also-came-in-contact","type":"story","status":"publish","title_hn":"53 दिन बाद पॉजिटिव पाए जाने पर सवाल, संपर्क में आए दो युवक भी क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
53 दिन बाद पॉजिटिव पाए जाने पर सवाल, संपर्क में आए दो युवक भी क्वारंटीन
Sun, 26 Apr 2020 12:50 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
शिवकुटी में एक युवक के बाहर से लौटने के 53 दिनों बाद कोरोना पॉजिटिव पाए जाने को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। इसके तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखकर युवक इस दौरान कहां-कहां गया है, इसका विवरण तैयार किया जा रहा है। युवक के हाल-फिलहाल में किसी दूसरे जिले में जाने की भी आशंका जताई जा रही है।
युवक के संपर्क में आए सैदाबाद के दो लोगों को भी शुक्रवार देर रात क्वारंटीन किया गया। बताया जा रहा है कि इनमें से एक व्यक्ति शिवकुटी में पॉजिटिव पाए गए युवक का ड्राइवर है और साथ में वाराणसी गया था। इसकी जानकारी होने पर सैदाबाद सीएचसी पर व्यक्ति को बुलाया गया तो वह मोटरसाइकिल पर अपने एक अन्य साथी के साथ अस्पताल पहुंचा। ऐसे में एक ही मोटरसाइकिल पर आए दोनों लोगाें को क्वारंटीन किया गया है।
इसके अलावा युवक के मुंबई जाने की भी बात कही जा रही है। हालांकि, एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया का कहना है कि चार मार्च को वह वंदेभारत ट्रेन से आया था। उसी बोगी में वाराणसी का एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति भी बैठा था। वाराणसी प्रशासन की सूचना पर यहां युवक का टेस्ट कराया गया और वह पॉजिटिव पाया गया। इसे ही ध्यान में रखकर इसके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।