{"_id":"65d9a3d8e5e9b0e3e20bd84b","slug":"qazi-refused-to-perform-nikah-after-dj-played-in-the-wedding-procession-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : बरात में डीजे बजाने पर काजी ने निकाह पढ़ाने से किया इन्कार, बैरंग लौट गई बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : बरात में डीजे बजाने पर काजी ने निकाह पढ़ाने से किया इन्कार, बैरंग लौट गई बरात
Sat, 24 Feb 2024 01:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:37 PM IST
सार
बराती खुशी लड़की के घर डीजे पर थिरकते हुए पहुंचे। पहले डीजे को लेकर लड़की और लड़के पक्ष के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसकी सूचना कासगंज पुलिस को हुई तो दोनों पक्षों में मामला शांत कराया। इसके बाद निकाह पढ़ाने के लिए काजी बुलाया गया।
विज्ञापन
निकाह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊआइमा से कासगंज गई बारात में डीजे बजाने पर काजी ने निकाह पढ़ाने से इन्कार दिया। गलती मानने पर काजी निकाह पढ़ाने को राजी नहीं हुए तो रिश्ता तोड़कर बरात मऊआइमा लौट आई। मऊआइमा थाना क्षेत्र से एक बरात कासगंज गई थी। बराती खुशी लड़की के घर डीजे पर थिरकते हुए पहुंचे। पहले डीजे को लेकर लड़की और लड़के पक्ष के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसकी सूचना कासगंज पुलिस को हुई तो दोनों पक्षों में मामला शांत कराया। इसके बाद निकाह पढ़ाने के लिए काजी बुलाया गया।
विज्ञापन
बरात में डीजे बजाने की जानकारी पर काजी और मौलानाओं ने निकाह पढ़ाने से इन्कार करते हुए क्षेत्र से निकल जाने को कहा। दूल्हे के परिजनों ने रो रोकर निकाह पढ़ाने के लिए कहा, लेकिन काजी ने एक नहीं सुनी। इस पर रिश्ता तोड़कर बरात लौट आई।
विज्ञापन