फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PWD's instructions to suspend two jays

पीडब्ल्यूडी के दो जेई को निलंबित करने का निर्देश 

Fri, 14 Jun 2019 02:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
PWD's instructions to suspend two jays
बस में सफर कर रहे यात्री ने मोबाइल इस्तेमाल करते हुए ड्राइवर की वीडियो बना ली।
पट्टी इलाके की सडक़ों को गड्ढामुक्त करने में हुए खेल से नाराज कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह मोती सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता धीरज कुमार गौड़ और विभूति पांडेय को निलंबित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंताओं को कार्यशैली में सुधार लाने को का है। डीपीआरओ और बीएसए को कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी। 
विज्ञापन


प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने गुरुवार को  जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ पट्टी विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा पट्टी बाजार से राजा बाजार, मंगरौरा ब्लाक के अंतर्गत शहीद गांव से रामपुर बेला आदि सडक़ों को गड्ढामुक्त करने में हुए खेल से नाराज मंत्री ने अवर अभियंता धीरज कुमार गौड़ और विभूति पांडेय को निलंबित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत रनिंग वाटर प्रेशर पंप 83 विद्यालयों में नहीं लगाए जाने पर अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने बीईओ और एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। आयुष्मान भारत योजना के कार्यों की समीक्षा के दौरान स्मार्ट कार्ड के वितरण में शिथिलता पर डिप्टी सीएमओ और कार्यक्रम अधिकारी को फटकार लगाते हुए 30 जून तक वितरित करने को कहा। जिला पूर्ति कार्यालय में राशन की दुकानों को संबद्ध करने के खेल पर रोक लगाने के लिए 30 जून तक 12 दुकानों का संबद्धीकरण समाप्त करते हुए नवीन दुकानों का चयन करने को कहा है। विद्युत संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए कहा कि लोग 1912 नंबर पर काल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।  जिस पर शासन के निर्देशानुसार त्वरित समाधान विद्युत विभाग सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होने अधिशासी अभियंता एवं अवर अभियंता को विद्युतीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंत्री ने पशुपालन विभाग, डूडा, प्रधानमंत्री आवास, कृषि विभाग, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों की भी बिन्दुवार समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को तेजी लाने को कहा। डीएम मार्कण्डेय शाही ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की सडक़ों की मरम्मत, गुणवत्ता आदि के संबंध में यूपीपीडब्ल्यूडी गूगल एप और चाणक्य एप पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बैठक में सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह, पीडी दयाराम यादव समेत विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद रहे। 

तहसील मुख्यालयों पर निवास करें अधिकारी
डीएम मार्कण्डेय शाही ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि तहसील, विकास खंड मुख्यालयों पर ही निवास करें। इस मामले में शासन ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। तैनाती स्थल पर निवास न करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


आवास के लिए रुपये मांगने की शिकायत पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों से वसूली की शिकायत पर नाराजगी जताई। कहा कि यदि आवास के मामले में किसी भी लाभार्थी ने शिकायत उठाई कि उससे संबधित अधिकारी ने पैसे मांगे या फिर उसे दौड़ाया जा रहा है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed