फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Purchase of 4542 quintals of paddy from 73 farmers at Meja Purchasing Center

Prayagraj News: मेजा क्रय केंद्र पर 73 किसानों से 4542 क्विटंल धान की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Purchase of 4542 quintals of paddy from 73 farmers at Meja Purchasing Center
क्रय केंद्र मेजा में 40 दिनों में 73 किसानों से 4542 क्विटंल धान की खरदी की गई है। यहां 30 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। जिसे 28 फरवरी तक पूरा करना है।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार धान खरीद का लक्ष्य पूरा करना खाद्य एवं विपणन विभाग के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। क्योंकि, खाद्य एवं विपणन विभाग से जुड़े क्रय केंद्रों पर 30-30 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। क्रय केंद्रों पर किसान धान बेचने कम ही आ रहे हैं। अधिकांश फसल बारिश से खराब हो गई।
विज्ञापन

मेजा क्रय केंद्र प्रभारी शिखा पांडेय ने बताया कि अब तक 4542 क्विटंल धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिस धान की प्रजाति में 67 फीसदी चावल की रिकवरी होगी उसी धान की खरीद की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिकों ने मजदूरी बढ़ाने की उठाई मांग
क्रय केंद्रों पर लगे श्रमिकों ने कहा कि 20 रुपये प्रति क्विटंल मिल रही तौल को बढ़ाकर 30 रुपये किया जाना चाहिए। श्रमिक राघो, राजीव लोचन, आत्माराम ने बताया कि कई वर्षों से यही रेट मिल रहा है। जिससे काम नहीं चल पा रहा है। इसको बढ़ाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed