{"_id":"5c67d504bdec2256646abbee","slug":"pulwama-attack-people-coming-forward-to-help-the-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: शहीदों के परिजनों की आर्थिक मदद के लिए बढ़े हजारों हाथ, विधायक ने दिया चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: शहीदों के परिजनों की आर्थिक मदद के लिए बढ़े हजारों हाथ, विधायक ने दिया चेक
Sat, 16 Feb 2019 02:46 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 16 Feb 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धाजंलि
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिजनों की मदद के लिए हजारों हिंदुस्तानी हाथ आगे आए हैं। प्रदेश सरकार के अलावा स्थानीय प्रशासन, राज्य कर्मचारी, शहरी और ग्रामीणों ने परिजनों की आर्थिक मदद करेंगे। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने अपना एक दिन का वेतन देने की घोषणा की तो 25 हजार से अधिक राज्यकर्मियों की ओर से भी एक दिन का वेतन दिए जाने की घोषणा हुई है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से शहीद के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। डीएम ने बताया कि प्रथम श्रेणी के अधिकारी 500, द्वितीय श्रेणी के 300 तथा तृतीय श्रेणी के कर्मचारी 200 रुपये की आर्थिक सहायता देंगे। जिले में 25 हजार से अधिक राज्य कर्मचारी हैं और उनसे मदद की अपील की गई है। डीएम ने केंद्रीय कर्मचारियों से भी आर्थिक मदद की अपील की। इसके लिए मुख्य कोषाधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि क़ुल जमा में से 80 प्रतिशत राशि शहीदों की पत्नियों को तथा शेष माता-पिता को दी जाएगी। सीडीओ अरविंद सिंह की अगुवाई में विकास भवन में शुक्रवार को हुई सभा में शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन दिए जाने की घोषणा की। शोक प्रकट करने वालों में विकास भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नरसिंह आदि शामिल रहे। वहीं नैनी इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह ने शहीदों के परिजनों के लिए 15 दिन का वेतन देने की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी को पत्र लिखा है। वहीं नगर
विज्ञापन
निगम के कर्मचारी और अधिकारी भी शहीदों के परिजनों को एक दिन का वेतन देंगे।
विधायक ने दिया एक लाख का चेक
मेजा के टुड़िहार गांव में शहीद महेश कुमार यादव के घर पहुंचीं भाजपा विधायक नीलम करवरिया ने परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक ने शहीद की पत्नी को एक लाख रुपये का चेक दिया और दोनों बच्चों का अच्छे स्कूल में दाखिला कराने का भरोसा दिलाया। विधायक ने शहीद के घर तक सड़क, हैंडपंप सहित कई सुविधा दिलाने की भी कही। वहीं उरुवा ब्लाक के 66 प्रधानों ने भी एक महीने का मानदेय शहीद महेश के परिजनों को देने की घोषणा की है। बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी उर्फ टुनटुन ने इसकी घोषणा की।