फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Puhlis and administrative staff ran after rout

भगदड़ के बाद दौड़ा पु़लिस और प्रशासनिक अमला

Sat, 04 Apr 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 04 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
बंधवा हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती के बाद मंदिर का कपाट खुलने के कुछ ही देर बाद भगदड़ हो गई। मंदिर में भगदड़ की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अमले की नींद उड़ गई। आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए आरएएफ और अतिरिक्त पुलिस बुला ली गई। तब जाकर हालात सामान्य हुआ।
विज्ञापन


बंधवा हनुमान मंदिर पर हर मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं की भीड़ जुटती है। हनुमान जयंती के साथ चंद्रग्रहण और शनिवार का दिन पड़ने के चलते श्रद्घालुओं शाम होते ही उमड़ पड़ा। कीडगंज और दारागंज पुलिस के साथ पीएसी भी लगाई गई थी। वीआईपी भी दर्शन करने पहुंचे थे। चंद्रग्रहण के बाद मंदिर का कपाट खोला गया तो श्रद्घालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी।जिसके चलते पुलिस प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन


 इसी बीच महिला सीढ़ियों से नीचे उतरते समय गिर पड़ी और भगदड़ मच गई। जिसमें कई लोग गिर पड़े। इसके बाद अफरातफरी मच गई। भगदड़ की सूचना पर कमिश्नर बीके सिंह ,डीएम भवनाथ सिंह, एसएसपी बीपी श्रीवास्तव, एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ सचिंद्र पटेल समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। हालात सामान्य देखकर अफसरों ने राहत की सांस ली। भीड़ को देखकर आरएएफ भी बुला ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed