फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pucca bridge to be built soon on Ganga in Meja, Meja legislator announced

मेजा में गंगा पर जल्द बनेगा पक्का पुल, मेजा विधायक ने की घोषणा

Sun, 15 Mar 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pucca bridge to be built soon on Ganga in Meja, Meja legislator announced
Pucca bridge to be built soon on Ganga in Meja, Meja legislator announced - फोटो : MEJA
मेजा में गंगा पर जल्द बनेगा पक्का पुल
विज्ञापन

उरूवा (संवाद)। जवाहर पंडित हत्याकांड में पैरोल पर छूटे पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने शनिवार को कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उदयभान करवरिया ने विधायक नीलम करवरिया द्वारा तीन वर्षो में मेजा में किए गए विकास कार्यों एवं भाजपा सरकार की योजनाओं का भी लेखाजोखा कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मेजा में जल्द गंगा पर पक्के पुल का निर्माण किया जाएगा।
मेजारोड के श्यामकली इंटर कालेज में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में उदयभान व नीलम करवरिया का स्वागत किया गया। उदयभान ने बताया कि मेजा में पेयजल के लिए 435 हैंडपंप, सिंचाई के लिए 12 राजकीय नलकूप, 169 सड़कें, 54 परिषदीय विद्यालयों में आरओ वाटर कूलर, सुचारु विद्युत आपूर्ति के लिए 11 ट्रांसफार्मर, इलाज के लिए 37 लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से धन दिलाने के अलावा दर्जनों ऐसे कार्य कराए गए हैं, जिसकी जनता को अत्यंत दरकार थी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मेजा में गंगा पर पुल का भी निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुल निर्माण की सारी तैयारियां पूर्ण भी हो चुकी हैं। उदयभान ने कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वे फेसबुक छोड़कर लोगों की शिक्षा और रोजगार पर ध्यान दें, यदि कहीं कोई समस्या आती है तो उन्हें या नीलम करवरिया को अवगत कराएं। विधायक नीलम करवरिया ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र शुक्ला, प्रमुख उरूवा जगत पटेल, प्रधान संघ अध्यक्ष टूनटून तिवारी, भाजपा नेता जयशंकर पांडेय, नाथू गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, नित्यानंद उपाध्याय, पं. विजयकांत मिश्रा, सिद्धांत तिवारी, राजवल्लभ तिवारी, बाबा ओझा, पप्पू दूबे, मनीष पांडेय, प्रधान दिघिया राम मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed