{"_id":"5e960ec68ebc3e768d064419","slug":"public-welcomed-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजःलॉकडाउन बढ़ाने के फैसले का शहरियों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजःलॉकडाउन बढ़ाने के फैसले का शहरियों ने किया स्वागत
Wed, 15 Apr 2020 12:58 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : news
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और लॉकडाउन पर सरकार का फैसला जानने को लेकर शहरियों में काफी उत्सुकता रही। लोग मंगलवार की सुबह 10 बजे से पहले ही टीवी के आगे बैठ गए थे। देश में कोरोन वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच लोगों ने तीन मई तक लाकडाउन की अवधि बढ़ाने का भी स्वागत किया।
पृूरे देश में लागू 21 दिन के लाकडाउन की अवधि मंगलवार को पूरी हो रही थी। प्रयागराज में कोरोना का नया मरीज सामने नहीं आया है। इसके विपरीत प्रदेश के दूसरे जिलों तथा अन्य राज्यों में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को प्रधानमंत्री के संबोधन को बेसब्री से इंतजार रहा। नया कटरा के शेखर सरन का कहना है कि प्रयागराज में नया केस सामने नहीं आया है लेकिन आसपास के जिलों में ही कई हाट स्पाट हैं। इसलिए लाकडाउन बढ़ाया जाना आवश्यक था। ऊंचवागढ़ी के प्रेम सागर का कहना है कि प्रधानमंत्री ने 20 अप्रैल तक समीक्षा की बात कही है। उम्मीद है प्रयागराज जैसे जिलों में, जहां खतरा कम है, लाकडाउन की पाबंदियों में कुछ कमी लाई जाए। आशीष, राजकुमार सिंह आदि ने लाकडाउन को आगे बढ़ाने के निर्णय का समर्थन करने के साथ इसका पालन सुनिश्चित कराने की बात कही।
अभी फीस न ले स्कूल प्रबंधन
प्रयागराज। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने स्कूल प्रबंधकों से अपील की है कि अभी वे फीस के लिए अभिभावकों पर दबाव न बनाएं। देश एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है। शिक्षण संस्थानों का यह सहयोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आहुति के समान होगा।
विज्ञापन
प्रधानों ने की 262500 रुपये की मदद
प्रयागराज। मेजा ब्लाक के प्रधानों ने एक महीने का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है। इसी क्रम में ब्लाक के 75 प्रधानों के मानदेय की कुल राशि, 262500 रुपये का चेक मंगलवार को सीडीओ को सौंपा। इस दौरान डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव, अखिल भारतीय प्रधान परिषद के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र त्रिपाठी, काजी मुअज्जम, अनिल कुमार पांडेय, लल्ला सिंह आदि मौजूद रहे।