फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Public library started to be decorated for the anniversary of the first meeting of the Legislature

विधानमंडल की पहली बैठक की सालगिरह के लिए सजाई जाने लगी पब्लिक लाइब्रेरी

Thu, 07 Jan 2021 12:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 Jan 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Public library started to be decorated for the anniversary of the first meeting of the Legislature
prayagraj news : पब्लिक लाइब्रेरी प्रयागराज। - फोटो : prayagraj

देश आजाद होने के पूर्व विधानमंडल की पब्लिक लाइब्रेरी में वर्ष 1887 में हुई पहली बैठक की सालगिरह होने के अवसर पर पब्लिक लाइब्रेरी में इस बार भी कार्यक्रम किया जा रहा है। आठ जनवरी को होने वाले इस आयोजन के पूर्व पब्लिक लाइब्रेरी को सजाने संवारने का काम बुधवार से शुरू हुआ। इस दौरान पब्लिक लाइब्रेरी को रंगीन रोशनी से सजा दिया गया। बताया जा रहा है कि अब आयोजन के दिन पब्लिक लाइबेरी में फूलों से सजावट की जाएगी।

विज्ञापन

Public library started to be decorated for the anniversary of the first meeting of the Legislature
prayagraj news : पब्लिक लाइब्रेरी प्रयागराज। - फोटो : prayagraj

प्रयाग गौरव अनुभूति आयोजन समिति की ओर से होने वाले इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। इस बीच आयोजन की तैयारियों को लेकर सांसद केशरी देवी पटेल एवं आयोजन समिति के सदस्य दिन भर पब्लिक लाइब्रेरी में ही  रहे। यहां सांसद ने तैयारियों का जायजा लिया। दूधिया रोशनी में नहाई हुई पब्लिक लाइब्रेरी को देखने के बाद सांसद ने कहा कि आमजन तथा आने वाली पीढ़ी प्रयागराज के गौरवमई इतिहास से परिचित रहे यही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Public library started to be decorated for the anniversary of the first meeting of the Legislature
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कई वर्षों से संपन्न हो रहे आयोजन के जनक  व्रत शील शर्मा ने बताया कि प्रयागराज के तत्कालीन कमिश्नर लॉर्ड थार्नहिल एवं कलेक्टर मेन की घनिष्ट मित्रता की स्मृतियों को समर्पित इस पुस्तकालय का भवन गोथिक शैली की वास्तुकला का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा कि आर .रोसकेल बायन की डिजाइन पर बने हुए इस भवन का आकर्षण आज भी यथावत है। इसका निर्माण 1876 में हुआ था । इस अवसर पर दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्या, पवन श्रीवास्तव, अवधेश चंद्र गुप्ता, अरुण अग्रवाल, दिलीप श्रीवास्तव, डा. प्रकाश खेतान, चंद्रिका पटेल  भूपेंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed