फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Public interest litigation filed in High Court seeking judicial inquiry into Vikas Dubey encounter case

विकास दुबे एनकाउंटर केस: न्यायिक जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका

Mon, 13 Jul 2020 04:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Jul 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
Public interest litigation filed in High Court seeking judicial inquiry into Vikas Dubey encounter case
kanpur encounter news - फोटो : amar ujala
कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले कुख्यात विकास दुबे के एनकाउंटर मामले में हाईकोर्ट में न्यायिक जांच की मांग को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई है। 
विज्ञापन


जनहित याचिका में कोर्ट से मॉनिटरिंग की भी मांग की गई है। चीफ जस्टिस गोविंद माथुर ने जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी है। अब 15 जुलाई को जनहित याचिका पर सुनवाई होगी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव प्रभा शंकर मिश्रा ने जनहित याचिका दाखिल की है। 
विज्ञापन


उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किए गए सीओ समेत आठ पुलिस वालों के हत्यारे विकास दुबे को शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। बृहस्पतिवार देर शाम को पांच लाख के इनामी विकास को उज्जैन से लेकर चली पुलिस की एक गाड़ी सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती हाईवे पर पलट गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गाड़ी में सवार विकास दुबे इंस्पेक्टर की पिस्टल लूटकर भागने लगा था। पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में विकास मारा गया। मुठभेड़ में एसटीएफ के दो सिपाहियों को गोली लगी, जबकि कार पलटने से नवाबगंज इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
 

दो जुलाई की रात चौबेपुर गांव के बिकरू गांव में हुई मुठभेड़ में सीओ समेत आठ पुलिस वालों की हत्या करने के बाद से विकास दुबे फरार था। उज्जैन पुलिस ने महाकाल मंदिर से उसे बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार किया था। इसके बाद यूपी एसटीएफ और कानपुर पुलिस की टीम उसे लेने पहुंची। देर शाम टीमें कुख्यात बदमाश विकास को लेकर कारों से रवाना हुईं। 



 सुबह करीब साढ़े छह बजे भौंती हाईवे पर महिंद्रा टीयूवी 100 पलट गई। बताया जा रहा अचानक सामने आए जानवर को बचाने में हादसा हो गया। विकास इसी कार में सवार था। कार पलटते ही विकास ने नवाबगंज इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी की पिस्टल लूटी और खेतों की तरफ भागा। दूसरी कार में सवार एसटीएफ की टीम ने विकास दुबे का पीछा करना शुरू किया। तभी विकास ने गोलियां चला दीं। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे ढेर हो गया। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई 9 एमएम की पिस्टल बरामद कर ली है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed