फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Public firing on law student in Allahabad University created a stir

प्रयागराज : इलाहाबाद विवि में विधि छात्र पर सरेआम फायरिंग से मचा हड़कंप

Tue, 05 Apr 2022 12:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 Apr 2022 12:31 AM IST
सार

मम्फोर्डगंज निवासी लालचंद कुशवाहा ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनका बेटा उज्जवल बीएएलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र है। 28 मार्च को उस पर विधि संकाय परिसर में फायरिंग हुई।

विज्ञापन
Public firing on law student in Allahabad University created a stir
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि छात्र उज्जवल कुशवाहा पर फायरिंग का मामला सामने आया है। उसका कहना है कि जूनियर छात्र को बचाने पर पहले उससे मारपीट की गई। इसके बाद फायर कर दिया गया जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर नामजद केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन



मम्फोर्डगंज निवासी लालचंद कुशवाहा ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनका बेटा उज्जवल बीएएलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र है। 28 मार्च को उस पर विधि संकाय परिसर में फायरिंग हुई। पूछने पर उसने बताया कि शाम 4.30 बजे के करीब वह परीक्षा देकर बाहर निकला तो एक जूनियर छात्र ने खुद को बचाने की गुहार लगाई। बताया कि कुछ दूर पर बैठे लड़के उसे रोज परेशान करते हैं।
विज्ञापन



इस पर उसने वहां पहुंचकर टोका तो एक ने गला दबाया और उसे थप्पड़ भी मारे। कुछ देर बाद फोन कर अपने साथियों से असलहा मंगाया और उस पर फायर झोंक दिया जिसमें वह बाल-बाल बच गया। किसी तरह एक राहगीर की मदद से वह जान बचाकर भागा। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभिनव मिश्रा पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। वह शताब्दी हॉस्टल का रहने वाला बताया जा रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्र को हॉस्टल में बुलाकर पीटा
कर्नलगंज निवासी अभिमन्यु यादव ने हॉस्टल में बुलाकर पीटने के मामले में नामजद केस दर्ज कराया है। आरोप है कि यशस्वी सिंह उर्फ बैरागी ने फोन कर उसे एसआरके हॉस्टल में बुलाया और सिर पर स्टंप से वार किया। इससे वह चोटिल हो गया। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed