फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Public anger erupted in front of PDA bulldozer in Katra

प्रयागराज : कटरा में पीडीए के बुलडोजर के आगे फूटा जनता का गुस्सा

Sun, 05 Jun 2022 01:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Jun 2022 01:04 AM IST
सार

पीडीए का बुलडोजर शनिवार को कई इलाकों में गरजा। अतिक्रमण और अवैध निर्माण की सूचना पर जोनल अधिकारी बीपी सिंह के नेतृत्व में पीडीए के दस्ते ने पीथीपुर कौड़िहार में अवैध रूप से संचालित गेस्टहाउस को सील कर दिया।

विज्ञापन
Public anger erupted in front of PDA bulldozer in Katra
Prayagraj News : कटरा में अवैध अतिक्रमण हटाता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कटरा और कर्नलगंज के सघन बाजार में शनिवार को पीडीए की अतिक्रमणरोधी कार्रवाई का नागरिकों ने खुलकर विरोध किया। पीडीए के बुलडोजर के आगे खड़े होकर लोगों ने नारेबाजी की। जनता के विरोध की वजह से पीडीए की कार्रवाई कुछ स्थानों तक ही सिमट कर रह गई। हालांकि इस दौरान कई पटरी कारोबारियों का अतिक्रमण हटा दिया गया। इसके अलावा शांतिपुरम , कौड़िहार और सोरांव में बारात घर के अलावा कई अवैध निर्माण सील कर दिए गए। 

विज्ञापन



पीडीए का बुलडोजर शनिवार को कई इलाकों में गरजा। अतिक्रमण और अवैध निर्माण की सूचना पर जोनल अधिकारी बीपी सिंह के नेतृत्व में पीडीए के दस्ते ने पीथीपुर कौड़िहार में अवैध रूप से संचालित गेस्टहाउस को सील कर दिया। इसके बाद दरियाबाद कौड़िहार में भी गेस्टहाउस सील कर दिया गया। सोरांव रोड पर शिवगढ़ चौराहे के पास राम जानकी वाटिका बरात घर का भी अवैध निर्माण पाया गया। इस बरात घर को भी सील कर दिया गया। इसके बाद पीडीए का दस्ता कटरा और कर्नलगंज इलाके के सघन बाजार में पहुंचा।
विज्ञापन



आनंद भवन से आगे कचहरी रोड तक अतिक्रमण हटाने के दौरान पीडीए के दस्ते को जनता के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई स्थानों पर घड़ा और अन्य सामान सड़क की पटरियों पर बढ़ाकर लगाने वालों को खदेड़ा गया। लेकिन, अवैध निर्माण तोड़ने के दौरान लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। व्यापारी नेताओं का कहना था कि पहले प्रशासन और व्यापार मंडल के बीच तय हो चुका है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले सूचना दी जाएगी। लेकिन, ऐसा नहीं किया जा रहा है। इसे रोका जाना चाहिए। इस दौरान पीडीए के अफसरों को बैकफुट पर आना पड़ा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed