फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PRSU ConvocationStudents should take the India forward through their intelligence and education

राज्यपाल ने कहा : अपनी मेधा और शिक्षा के माध्यम से देश को आगे बढ़ाएं छात्र, भारत को ताजमहल की तरह चमकाएं

Mon, 15 Sep 2025 01:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Sep 2025 01:07 PM IST
सार

प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में मेधावियों को पदक और उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने की। यूपीपीएससी के चेयरमैन संजय श्रीनेत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

विज्ञापन
PRSU ConvocationStudents should take the India forward through their intelligence and education
रज्जू भइया विवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन ने मेधावियों को वितरित की पदक और उपाधि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में मेधावियों को पदक और उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने की। यूपीपीएससी के चेयरमैन संजय श्रीनेत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। राज्यपाल आनंदी बेन ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपनी शिक्षा और मेधा के माध्यम से देश को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। हमें दूसरा ताज महल नहीं बनाना है। भारत देश को ताजमहल की तरह पूरी दुनिया में चमकाना है। 

विज्ञापन


राज्य विवि में समारोह की शुरुआत सोमवार सुबह 10:30 बजे हुई कार्यक्रम में कुल 92,109 विद्यार्थियों (स्नातक-52037, परास्नातक-21312 एवं व्यावसायिक-18760) को उपाधियां प्रदान की गईं। स्नातक/परास्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले कुल 187 विद्यार्थियों को 55 स्वर्ण, 65 रजत पदक एवं 66 कांस्य पदक दिया गया। इसमें 67.54 फीसदी छात्राएं और 32.46 फीसदी छात्र शामिल हैं। स्वाति सिंह को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

PRSU ConvocationStudents should take the India forward through their intelligence and education
प्रो.रज्जू भैया विवि के दीक्षांत समारोह में मेधावियों को उपाधि प्रदान करतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। - फोटो : अमर उजाला।

प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भइया राज्य विश्वविद्यालय में आयोजित आठवें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उपाधियां और मेडल प्रदान किया। 

PRSU ConvocationStudents should take the India forward through their intelligence and education
प्रो. रज्जू भैया राज्य विवि में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मेधावियों को उपाधियां प्रदान कीं। - फोटो : अमर उजाला।

प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से उपाधियां और मेडल प्राप्त कर मेधावी छात्र काफी उत्साहित दिखे। कार्यक्रम में यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed