Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PRSU CET date extended applications now until July 13 State University decision

PRSU : सीईटी की तिथि बढ़ी, अब 13 जुलाई तक होंगे आवेदन, राज्य विवि ने लिया फैसला

Sat, 27 Jun 2026 11:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Jun 2026 11:31 AM IST
सार

प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भइया राज्य विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-2026) की तिथियों में संशोधन किया है।

विज्ञापन
PRSU CET date extended applications now until July 13 State University decision
PRSU - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भइया राज्य विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-2026) की तिथियों में संशोधन किया है। अब अभ्यर्थी 13 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं, प्रवेश परीक्षा 19 जुलाई को और सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 25 जुलाई को होगी।

विज्ञापन

 

कुलसचिव विनीता यादव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून व प्रवेश परीक्षा पांच जुलाई निर्धारित थी। छात्रों की सुविधा और व्यापक हित को देखते हुए दोनों तिथियों को आगे बढ़ाया गया है। वहीं, गैर-व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून से बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी है। मेरिट के आधार पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग 20 जुलाई को होगी।

विज्ञापन

कुलसचिव विनीता यादव की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। विस्तारित तिथि केवल विवि परिसर में संचालित गैर-व्यावसायिक पाठ्यक्रमों पर लागू होगी जबकि व्यावसायिक पाठ्यक्रम इससे अलग रहेंगे। काउंसलिंग से संबंधित कार्यक्रम और आवश्यक दिशा-निर्देश विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed