फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Proud children seeing the strength of the air force

वायुसेना की ताकत देखकर गौरवान्वित हुए बच्चे

Sun, 30 Sep 2018 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 30 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
Proud children seeing the strength of the air force
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
दो वर्ष पूर्व भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक को सेना ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर वायुसेना के मध्य वायु कमान मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां शहर के तमाम स्कूलों के बच्चों को बुलाकर उन्हें सेना से रूबरू करवाया गया। इस दौरान जवानों ने जहां एक ओर सर्जिकल स्ट्राइक का डेमो पेश किया तो वहीं स्कूूली बच्चों को सेना के विध्वंसक विमान भी दिखाए गए। वायु सेना की ताकत देखकर बच्चे भी गौरवान्वित हुए।
विज्ञापन


वायुसेना स्टेशन बम्हरौली में एयरफोर्स ने हवाई जहाजों का स्टैटिक डिस्प्ले किया। इसमें लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर, माइक्रोलाइट तथा एक पावर हैंड ग्लाइडर शामिल रहा। इस दौरान गरुड़ कमांडों द्वारा एमआई-17 हेलीकॉप्टर से रस्सी के सहारे नीचे उतरने का प्रदर्शन किया गया। इस पर बच्चों ने खूब तालियां बजाई। स्कूूली बच्चों ने ध्रुव हेलीकॉप्टर के साथ सेना के लड़ाकू विमान भी करीब से देखे। विमानों से संबंधित सवाल भी बच्चों ने जवानों से पूछे। कार्यक्रम में भारतीय सशस्त्र सेनाओं के बहादुरी के प्रदर्शन की स्पेशल वीडियो रिर्काडिंग भी दिखाई गई। यहां बनाई गई सेल्फी दीवार पर बच्चों ने सेल्फी भी  ली। वायुसेना के विंग कमांडर एवं रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता अरविंद सिन्हा के मुताबिक पराक्रम दिवस पर विभिन्न स्कूलों के तकरीबन एक हजार बच्चे पहुंचे। इस दौरान मोटिवेशनल बोर्ड पर सशस्त्र सेनाओं के कार्मिकों के लिए बच्चों ने प्रेरक संदेश भी लिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed