फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   protest of pk

पूरे प्रदेश में होगा आमिर का विरोध

Thu, 01 Jan 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 01 Jan 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
protest of pk
आमिर खान की फिल्म पीके को लेकर विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब त्रिवेणी बांध स्थित बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक और गंगा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद गिरि ने फिल्म का पुरजोर विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म पीके के बहाने सनातन धर्म की आस्था और विश्वासों का उपहास उड़ाया जा रहा है। धर्म एक निजी आस्था है और किसी भी व्यक्ति को किसी की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


स्वामी आनंद गिरि का कहना है कि सभी धर्मों की आस्था और विश्वास की रक्षा का दायित्व सरकार का है लेकिन प्रदेश सरकार ने फिल्म पीके पर रोक लगाने के बजाय इसे ट्रैक्स फ्री करके सनातन धर्मावलंबियों की भावनाओं का अपमान किया है। फिल्म को टैक्सफ्री करने का कदम घोर निंदनीय है। उन्होंने चेतावनी दी कि गंगा सेना के कार्यकर्ता आमिर खान के किसी भी कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में कहीं भी सफल नहीं होने देंगे। गंगा सेना की ओर से इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। किसी भी प्रकार की अनहोनी की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed