फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   protest against caa in prayagraj resentment over strict action of administration

प्रयागराज में सीएए का विरोध जारी, प्रशासन के सख्त कदम पर जताई नाराजगी

Fri, 06 Mar 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
protest against caa in prayagraj resentment over strict action of administration
सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में मंसूर अली पार्क में महिलाओं का धरना लगातार 54वें दिन जारी रहा। लगातार नोटिस तथा धरना समाप्त करने के लिए प्रशासन की ओर से दबाव बनाए जाने को लेकर महिलाओं में नाराजगी रही। उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की।
विज्ञापन

सीएए के विरोध में जगह-जगह से महिलाओं ने जुलूस निकाले और धरने में शामिल हुईं। अलग-अलग संगठन के लोग भी समर्थन में धरना स्थल पहुंचे और संबोधित किए। यह क्रम देर रात तक चलता रहा। मानविका, वाजिदा खातून आदि का कहना था कि धारा 144 लगाकर तथा अलग-अलग धाराओं में नोटिस देकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना था कि वे शांतिपूर्वक धरना दे रही हैं, जो उनका कानूनी अधिकार भी है। इसके बावजूद उन्हें जेल में डाले जाने की धमकी दी जा रही है। उजमा, सारा अहमद, आसमा खातून, फातिमा, तूबा, नेहा, सै.मो.अस्करी, इरशाद उल्ला, अफसर महमूद, मो.शहाब, शुएब अंसारी आदि ने सीएए, एनआरसी को काला कानून बताया और इसके खिलाफ आंदोलन जारी रखने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed