फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   protest after the murder of advocate patel in prayagraj

अधिवक्ता हत्याकांडः डीएम को बुलाने पर अड़े, 14 घंटे तक नहीं उठने दिया शव 

Tue, 25 Jun 2019 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 25 Jun 2019 03:52 AM IST
विज्ञापन
protest after the murder of advocate patel in prayagraj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अधिवक्ता सुशील पटेल की हत्या के सोरांव के लेहरा तिवारीपुर स्थित उनके पैतृक घर में जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित परिजनों-ग्रामीणों ने डीएम को बुलाने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस अफसर मान-मनौव्वल में जुटे रहे लेकिन, वह नहीं माने। दोपहर ढाई बजे के करीब एसडीएम ने आठ बिस्वा जमीन के पट्टे व उचित मुआवजे का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब 14 घंटे बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। 
विज्ञापन


मूल रूप से सोरांव के लेहरा तिवारीपुर गांव निवासी अधिवक्ता सुशील पटेल की रविवार रात सात बजे के करीब क्षेत्र स्थित गोहरी क्रॉसिंग के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अफसरों ने रात में ही पोस्टमार्टम कराया। कड़ी सुरक्षा के बीच रात 12 बजे के करीब शव घर ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए थे। परिजनों की मांग थी कि डीएम मौके पर आएं और 20 लाख मुआवजे का ऐलान करें। सूचना पर सीओ अमित श्रीवास्तव व एसपी गंगापार नरेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे लेकिन परिजनों ने उनकी एक नहीं सुनी। 

अफसरों ने बताया कि डीएम राज्यपाल के कार्यक्रम में हैं मगर, परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। कुछ देर बाद एडीएम प्रशासन भी पहुंचे और परिजनों को समझाया लेकिन उन्होंने शव नहीं उठने दिया। दोपहर बाद ढाई बजे के करीब एसडीएम सोरांव प्रेम चन्द्र मौर्य पहुंचे। परिजनों से बातचीत के बाद उन्होंने आठ बिस्वा नवीन परती का पट्टा व उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन शांत हुए। 


फिर करीब 14 घंटे बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। परिजनों ने ग्रामीण एवं वकीलों की मौजूदगी में फाफामऊ गंगाघाट पर शव का अंतिम संस्कार किया। उधर मृतक अधिवक्ता के घर सपा नेता एवं पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, नागेन्द्र सिंह पटेल तथा पूर्व मंत्री हीरा मनि पटेल शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed