Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prostitution racket operating under the guise of a beauty parlor busted in Atarsuia, six arrested

Prayagraj : अतरसुइया में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 02:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 May 2026 02:23 PM IST
सार

अतरसुइया इलाके के कल्याणी देवी में शनिवार को पुलिस ने ब्यूटीपार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने देह व्यापार चलाने वाली महिला सरगना समेत चार युवतियां, मकान मालिक सुशील केसरवानी व ग्राहक आशुतोष यादव को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Prostitution racket operating under the guise of a beauty parlor busted in Atarsuia, six arrested
प्रयागराज के अतरसुइया इलाके से देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतरसुइया इलाके के कल्याणी देवी में शनिवार को पुलिस ने ब्यूटीपार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने देह व्यापार चलाने वाली महिला सरगना समेत चार युवतियां, मकान मालिक सुशील केसरवानी व ग्राहक आशुतोष यादव को गिरफ्तार किया है। इस मकान में करीब 10 महीने से देह व्यापार चल रहा था। अतरसुइया पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस को पिछले कई दिनों से इलाके में स्थित मकान में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। मकान के ब्यूटीपार्लर में आने वाले संदिग्ध लोगों को लेकर शिकायत की गई थी। एसीपी अतरसुइया निकिता श्रीवास्तव व थाना प्रभारी विवेक राय की टीम ने गोपनीय तरीके से निगरानी शुरू की।
विज्ञापन


सूचना पुख्ता होने पर शनिवार दोपहर पुलिस टीम ने मकान में छापा मारा। इस दौरान पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके से एक महिला व तीन युवतियों को पकड़ लिया। इसके बाद ग्राहक और मकान मालिक की भी गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने कमरे की तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Prostitution racket operating under the guise of a beauty parlor busted in Atarsuia, six arrested
देह व्यापार के आरोप में पकड़े गए युवक। - फोटो : अमर उजाला।
पांच हजार रुपये था किराया

पुलिस जांच में पता चला कि हनुमानगंज की रहने वाली महिला पिछले कई साल से किराये के मकान में रह रही है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर ब्यूटीपार्लर खोल रखा है। पूछताछ में पता चला कि पिछले करीब 9-10 माह से देह व्यापार का गोरखधंधा चलाया जा रहा है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की भी जांच में जुट गई हैं।

दूसरे जिले की भी युवती गिरोह में शामिल

जांच में पता चला कि पकड़ी गई दो युवतियां शहर की रहने वाली है। एक अन्य युवती प्रतापगढ़ जिले की निवासी है। युवतियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच में पता चला कि आरोपी मकान मालिक कपड़े का बड़ा काराेबारी है। अतरसुइया थाना प्रभारी विवेक राय ने बताया कि मकान मालिक की भूमिका सामने आई है। गिरोह में अन्य लोग शामिल हो सकते हैं।

ब्यूटीपार्लर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मकान मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की भूमिका पर जांच की जा रही है। - मनीष कुमार शांडिल्य, डीसीपी, नगर

पहले भी कई बार पकड़ा जा चुका है देह व्यापार

कीडगंज के नई बस्ती स्थित किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने चार जनवरी 2026 को भंड़ाफोड़ किया था। छापेमारी में चार युवतियां और पांच पुरुष पकड़े गए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी के मकान को किराये पर लेकर देह व्यापार का धंधा कराया जाता था। 28 जनवरी 2026 को कीडगंज के मधवापुर स्थित एक मकान में छापेमारी कर सरगना सहित चार महिलाएं और चार पुरुषों को पकड़ा गया था। पुलिस ने कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed