फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prospect of a second marriage mends a broken relationship; the couple had separated three months after

Prayagraj : दूसरी शादी की आहट ने जोड़ दी टूटे रिश्तों की डोर, शादी के तीन महीने बाद अलग हुए थे पति-पत्नी

Thu, 09 Jul 2026 06:30 PM IST
विनोद सिंह पुष्पा कुमारी, प्रयागराज
पुष्पा कुमारी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Jul 2026 06:30 PM IST
सार

तीन साल से बिखरे वैवाहिक रिश्ते को आखिरकार दूसरी शादी की आहट ने नया जीवन दे दिया। शादी के महज तीन महीने बाद अलग हुए पति-पत्नी जो वर्षों से एक-दूसरे से बात तक नहीं करना चाहते थे लेकिन परिवार परामर्श केंद्र की पहल और लगातार हुई काउंसलिंग के बाद फिर साथ रहने के लिए राजी हो गए।

विज्ञापन
Prospect of a second marriage mends a broken relationship; the couple had separated three months after
शादी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन साल से बिखरे वैवाहिक रिश्ते को आखिरकार दूसरी शादी की आहट ने नया जीवन दे दिया। शादी के महज तीन महीने बाद अलग हुए पति-पत्नी जो वर्षों से एक-दूसरे से बात तक नहीं करना चाहते थे लेकिन परिवार परामर्श केंद्र की पहल और लगातार हुई काउंसलिंग के बाद फिर साथ रहने के लिए राजी हो गए।

विज्ञापन


दोनों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर नए सिरे से जीवन शुरू करने का संकल्प लिया। कोरांव निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी मई 2022 में मांडा थाना क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार नकदी, बाइक, सोने-चांदी के गहने, फर्नीचर और घरेलू सामान दिया गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही पति, सास, ससुर और अन्य परिजन तीन लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसे भोजन, इलाज और अन्य जरूरी सुविधाओं से भी वंचित रखा जाता था। जब भी वह मायके आती ससुराल में हो रही प्रताड़ना की जानकारी परिजनों को देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप यह भी था कि नौ दिसंबर 2023 को ससुराल पक्ष ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके में ही रह रही थी। परिजनों ने कई बार रिश्तेदारों के माध्यम से समझौते का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।

10 से ज्यादा तारीखें लगीं, फिर पिघला मन

इस बीच पति की दूसरी शादी की तैयारी की सूचना मिलते ही वर्षों से ठहरा विवाद परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया। काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी को रिश्ते की अहमियत समझाई गई और दोनों पक्षों की शिकायतें सुनी गईं। पति-पत्नी के बीच इतनी दूरियां थीं कि काउंसलिंग के लिए 10 से अधिक तारीखें लगानी पड़ीं। कई बार पत्नी नहीं पहुंची तो कभी पति ने आने से इन्कार कर दिया।

नए सिरे से शुरू किया वैवाहिक जीवन

केंद्र की प्रभारी रचना सिंह और उनकी टीम ने लगातार दोनों पक्षों से संवाद बनाए रखा। हर पेशी पर उनकी शिकायतें सुनीं, रिश्ते की अहमियत समझाई और परिवार के भविष्य का एहसास कराया। आखिरकार लंबी काउंसलिंग के बाद दोनों का मन बदला और उन्होंने तीन साल पुरानी दूरियां मिटाकर फिर से साथ रहने का फैसला कर लिया। दोनों ने नए सिरे से वैवाहिक जीवन शुरू करने पर सहमति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed